नीदरलैंड ने महत्वपूर्ण मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Oct 28, 2023 1:43 pm

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक का ही शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आज यानी 28 अक्टूबर को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महत्वपूर्ण मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी टीम आज इस मैच को हारेगी वो काफी हद तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हो जाएगी। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में पांच-पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में दोनों ने जीत दर्ज की है जबकि चार में उनको हार का सामना करना पड़ा है।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में बांग्लादेश इस समय आठवें पायदान पर है जबकि नीदरलैंड सबसे निचले स्थान पर। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया था जबकि नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी।
यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
बांग्लादेश प्लेइंग XI:
तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
नीदरलैंड प्लेइंग XI:
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉड, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
(BAN vs NED) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
ईडन गार्डन की पिच पर मैच की शुरूआत में तेज गेंदबाज थोड़े हावी रहते हैं और बल्लेबाजों को खेलने में संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है और बल्लेबाज पिच पर समय बिताता है बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान में रन भी खूब बनते हैं और गेंदबाज भी अपना जलवा दिखाते है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हमें यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
(BAN vs NED) बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 2
बांग्लादेश- 1
नीदरलैंड्स- 1