वीडियो: धोनी को अपना दोस्त नहीं मानते हैं युवी, शेयर किया गया वीडियो दे रहा है गवाही 

हालांकि मुद्दा गरमाने के बाद युवराज सिंह ने इस वीडियो को दोबारा से शेयर किया है।

Advertisement

Yuvraj Singh and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

कहते हैं कि फैंस कभी किसी के नहीं होते, जब आप अच्छा करते हैं तो फैंस आपकी तारीफ करते हैं और जब आपसे कुछ गलत हो जाता है तो वही आपको कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ते। तो वहीं अब एक ऐसा ही वाक्या भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ हुआ है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि 12 दिसंबर को भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और भारत को 2007 T20 और 2011 का विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया था। युवराज सिंह के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से क्रिकेट फैंस ने उन्हें अपने ही अंदाज में बधाइयां दी। कोई युवराज सिंह की पुरानी फोटो शेयर कर रहा था तो कोई उनकी वीडियो।

क्या धोनी से नफरत करते हैं युवी?

तो वहीं ऐसी ही एक वीडियो जैम्स ऑफ क्रिकेट नाम के एक ट्विटर यूजर ने युवराज सिंह के जन्मदिन पर शेयर की, जिसमें युवराज सिंह के बचपन से लेकर क्रिकेट दिग्गज बनने तक की कहानी दिखाई गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और इस वीडियो को युवराज सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो को युवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, लेकिन वह ओरिजिनल वीडियो से 2 सेकंड कम है। शेयर की गई वीडियो में युवराज सिंह ने एमएस धोनी का फोटो वाला पार्ट वीडियो से हटा दिया है। तो इस वजह से सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस युवराज सिंह की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि मुद्दा गर्म के बाद युवराज सिंह फिर से ओरिजिनल वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट कर दी है।

हालांकि युवराज सिंह द्वारा की गई इस हरकत को देख कर, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद युवी धोनी को पसंद नहीं करते हैं। इसी वजह से उन्होंने धोनी वाला पार्ट वीडियो से हटा दिया था। बता दें ओरिजिनल वीडियो में धोनी की फोटो वाला हिस्सा 38 सेकंड के पास नजर आता है। आप खुद ही देखें दोनों वीडियो में अंतर-

ओरिजिनल वीडियो

एडिट की हुई वीडियो

इस हरकत के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर इस अंदाज में लगाई युवी की क्लास

Advertisement