भारत से लौटकर पाकिस्तान की मेहमान नवाजी के गुणगान गा रहे हैं डेविड वार्नर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत से लौटकर पाकिस्तान की मेहमान नवाजी के गुणगान गा रहे हैं डेविड वार्नर

डेविड वार्नर आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम का हिस्सा थे।

David Warner of Australia. (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)
David Warner of Australia. (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की काफी आना-कानी के बाद टीम ने अंततः इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान का दौरा किया। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को मैदान पर काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अगर बात आती है मैदान के बाहर की, तो पाकिस्तान की मेहमान नवाजी बेहद शानदार रही।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट, तीन वनडे और एकल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती, लेकिन पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी की। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कमजोर ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम  की, वहीं मेहमान टीम ने एकल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत के साथ दौरे का अंत किया।

डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के आतिथ्य की तारीफ की

हाल ही में आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खेलकर भारत से ऑस्ट्रेलिया लौटे डेविड वार्नर ने पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जो आदर-सत्कार किया गया, उनकी मेहमान नवाजी की गई, उसके लिए पाकिस्तान की जमकर तारीफ की है।

ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे के दौरान हमने कई सारी सोशल मीडिया पोस्ट देखी, जहां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एशियाई देश के विभिन्न भोजनालयों में आनंद लेते पाए गए। हाल ही में, डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के आतिथ्य की तारीफ की और साथ ही कहा उन्होंने आज तक पाकिस्तान से बेहतर मेहमान नवाजी कहीं नहीं देखी।

डेविड वार्नर ने फॉक्स क्रिकेट से कहा: “पाकिस्तान में जिस तरह हमारी मेहमान नवाजी की गई वह बहुत शानदार थी। मैंने अपने जीवन में कभी भी इतना बीबीक्यू का आनंद नहीं उठाया।”

हालांकि, बाएं-हाथ के बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर जाने को लेकर शुरुआत में डरे हुए थे, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग और पाकिस्तानी सरकार ने चीजों को शानदार तरीके से संभाला, और उन्हें खुशी हैं कि वह इस ऐतिहासिक दौरे का हिस्सा बन पाए।

आपको बता दें, डेविड वार्नर ने टेस्ट सीरीज के दौरान शाहीन अफरीदी की प्रभावशाली गेंदबाजी के खिलाफ काफी संयम दिखाया, और दोनों के बीच मैदान पर विवाद भी हो गया था, लेकिन बाद में सुलह भी हो गई।

 

close whatsapp