जैसे ही पोज देने लगी Dhanashree Verma, वैसे ही कैमरे के पीछे से किसी ने पुकारा श्रेयस अय्यर का नाम
हाल ही में एक शूट के लिए पहुंची थी चहल की वाइफ Dhanashree Verma
अद्यतन - Dec 26, 2023 6:34 pm

आए दिन सोशल मीडिया पर युजी चहल की वाइफ Dhanashree Verma के पोस्ट वायरल होते रहते हैं, कभी उनका कोई डांस वीडियो तो कभी उनकी कोई हॉट तस्वीर इंटरनेट पर आग लगा देती है। वहीं इस बार धनश्री के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसे देख सभी लोग हैरान है और उस घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।
चहल और Dhanashree Verma की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी
जी हां, लॉकडाउन के दौरान स्पिन गेंदबाज युजी चहल ने डांस क्लास ज्वॉइन की थी, उस समय चहल की डांस टीचर Dhanashree Verma थी। उसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में दोनों ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी भी मनाई है, जिससे जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर दोनों ने शेयर किए थे।
Dhanashree Verma को देख किसने पुकारा श्रेयस अय्यर का नाम?
*हाल ही में एक शूट के लिए पहुंची थी चहल की वाइफ Dhanashree Verma
*इस दौरान मीडिया को तस्वीर के लिए पोज देते हुए नजर आई धनश्री।
*इसी दौरान पीछे से किसी ने पुकारा था बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम।
*इस पर नहीं दिया उन्होंने कोई रिएक्शन, धनश्री और अय्यर का नाम जोड़ा जाता है।
ये वीडियो वायरल हो रहा है Dhanashree Verma का काफी ज्यादा
मैरिज एनिवर्सरी को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था ये पोस्ट
चहल को फिर से नहीं दिया गया मौका
टीम इंडिया ने हाल ही में अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसे केएल राहुल की कप्तानी में 2-1 से जीता भी था। इसी सीरीज में युजी चहल भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उनको किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला और वो ऐसे ही वापस लौट आए। इससे पहले चहल का चयन एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में नहीं हुआ था, जिसके कारण ये खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश हुआ था। अब देखना अहम होगा की आगे वो चुने जाते हैं या नहीं।