न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया 15-सदस्यीय टीम का ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया 15-सदस्यीय टीम का ऐलान

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है।

New Zealand cricket team. (Photo by MARTY MELVILLE/AFP via Getty Images)
New Zealand cricket team. (Photo by MARTY MELVILLE/AFP via Getty Images)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड 2 जून से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगे। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है,  और मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने नए कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने नेतृत्व में नई शुरूआत करने के लिए तैयार है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने पिछले 17 टेस्ट मैचों में केवल एक मैच ही जीत पाई थी, और अब वे आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के साथ जीत की लय में वासपी करना चाहेंगे, जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) खिताब के बचाव के लिए इस सीरीज में  बहुमूल्य अंक जरूर अर्जित करना चाहेगी।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया टीम का ऐलान

इस बीच, न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड दौरे के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे, क्योंकि वह अपनी कोहनी की चोट के चलते काफी क्रिकेट से चूक गए थे।

वहीं, माइकल ब्रेसवेल को लॉर्ड्स में 2 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए 16वें खिलाड़ी के रूप में न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है। वह इंग्लैंड दौरे पर हेनरी निकोल्स के लिए एक बैकअप विकल्प के रूप में जा रहे हैं, क्योंकि अनुभवी गेंदबाज अभी भी अपने दाहिने काफ की चोट से उबर रहे हैं।

आपको बता दें, न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने शुरूआत में 20-सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, लेकिन अब जैकब डफी, ब्लेयर टिकर, रचिन रवींद्र और हामिश रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों को मुख्य टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, एजाज पटेल और ट्रेंट बोल्ट को न्यूजीलैंड की 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि, ट्रेंट बोल्ट के पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होने पर संशय बना हुआ है, क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज अब तक लंदन नहीं पहुंचे है। वह 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा थे, जहां उनकी टीम को गुजरात टाइटन्स (GT) के हाथो सात विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी।

ये रही इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, टिम साउथी, नील वैगनर, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल।

close whatsapp