शाहीन की सेना को लगातार चौथी बार हराने के बाद, न्यूजीलैंड टीम ने फैन्स के साथ मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन की सेना को लगातार चौथी बार हराने के बाद, न्यूजीलैंड टीम ने फैन्स के साथ मनाया जश्न

पाक टीम को फिर मिली न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार।

NZ Team (Image Credit- Instagram)
NZ Team (Image Credit- Instagram)

इस समय न्यूजीलैंड टीम विजय रथ पर सवार है, जहां कीवी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम के होश उड़ा रखे हैं। वहीं चौथे मैच में भी कीवी टीम ने जीत की कहानी लिखते हुए पाक टीम के हाल बेहाल कर दिए हैं, जिसके बाद मेजबान टीम ने इस जीत का जश्न अपने फैन्स के साथ में मनाया और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

लगातार हार रही है पाकिस्तान टीम

वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान 3 टेस्ट मैचों के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी, वहां शान मसूद की कप्तानी में टीम ने टेस्ट सीरीज खेली थी। लेकिन मसूद की कप्तानी फ्लॉप साबित हुई थी और ऑस्ट्रेलिया ने पाक टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया था। अब ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहा है, जहां कीवी टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज में अभी तक पाकिस्तान को लगातार 4 मैच हार चुकी है और 21 तारीख को मेजबान टीम 5वीं जीत अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

न्यूजीलैंड टीम अपने फैन्स से खूब प्यार करती है

*पाक टीम को फिर मिली न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार।
*जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी नजर आए काफी खुश।
*सभी खिलाड़ियों ने फैन्स को दिए ऑटोग्राफ, की उनसे बातचीत।
*इस दौरान अपने फैन्स के काफी करीब चले गए थे कीवी खिलाड़ी।

मैच खत्म होने के बाद अपने फैन्स के साथ न्यूजीलैंड टीम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

2 बल्लेबाजों की बदौलत जीती कीवी टीम चौथा मैच

चौथे टी20 मैच में शाहीन शाह की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान रिजवान के बल्ले से शानदार 90 रन निकले थे और टीम ने 20 ओवर में कुल 158 रन बनाए थे। लेकिन फिर कीवी टीम के 2 बल्लेबाजों ने पूरे मैच को पलट दिया और चौथा मैच 7 विकेट से न्यूजीलैंड टीम जीत गई। इस मैच में Daryl Mitchell ने तेज अंदाज में 72 रन बनाए थे, तो Glenn Phillip के बल्ले से 70 रन निकले थे और दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे हैं। अब सीरीज का 5वां मैच होगा बाकी है और वहां पाक टीम अपनी लाज बचाने उतरेगी।

मुकाबले के दौरान की कुछ तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?