न्यूजीलैंड बनाम भारत T20I सीरीज स्टैट्स रिव्यु: मोहम्मद सिराज से लेकर ग्लेन फिलिप्स और दोनों टीमों के आंकड़ो पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड बनाम भारत T20I सीरीज स्टैट्स रिव्यु: मोहम्मद सिराज से लेकर ग्लेन फिलिप्स और दोनों टीमों के आंकड़ो पर डालिए एक नजर

अब न्यूजीलैंड और भारत 25 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगे।

Indian Cricket Team (Image Source: Getty Images)
Indian Cricket Team (Image Source: Getty Images)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का समापन 22 नवंबर को नेपियर में हो गया है, जहां हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की।

इस T20I सीरीज में मुख्य आकर्षण सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने दूसरे मैच में शतक लगाया और टीम इंडिया को यह मैच 65 रनों से जीतने में मदद की। इस जीत के चलते भारत यह T20I सीरीज न्यूजीलैंड में जीत पाया, क्योंकि पहला मैच तो बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि 22 नवंबर को तीसरा और अंतिम मैच DLS मेथड से दूसरी पारी को 9 ओवरों तक सीमित कर दिया गया, जो अंत में टाई रहा और इस तरह मेहमान टीम ने कीवी टीम के खिलाफ T20I सीरीज अपने नाम कर ली।

भारत ने न्यूजीलैंड को T20I सीरीज में दी मात

सूर्यकुमार यादव को दो मैचों में 124 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं अंतिम मुकाबले में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने चार-चार विकेट लेकर यादगार मोड़ पर अपने न्यूजीलैंड दौरे का अंत किया। इस T20I सीरीज में न्यूजीलैंड के टिम साउदी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए।

जहां टिम साउदी ने T20I क्रिकेट हैटट्रिक लेकर इतिहास रचा, तो वहीं ग्लेन फिलिप्स के लिए यह साल बल्ले के साथ यादगार रहा और ईश सोढ़ी ने भी एक उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा, इस न्यूजीलैंड बनाम भारत T20I सीरीज में कुछ कारनामें पहली बार देखने को मिले, जिसके बारे में नीचे विस्तृत रूप से बताया गया है।

आपको बता दें, अब न्यूजीलैंड और भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगे, जिसकी शुरुआत ऑकलैंड में 25 नवंबर को होगी। इस वनडे सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच क्रमशः 27 और 30 नवंबर को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क और क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़ों पर डालिए एक नजर –

716 – ग्लेन फिलिप्स के नाम अब एक कैलेंडर वर्ष में T20I क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन (716) हैं। उन्होंने मार्टिन गप्टिल के 678 रनों (2021) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

22 – ईश सोढ़ी के नाम अब भारत के खिलाफ सबसे अधिक T20I विकेट (22) हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड क्रिस जॉर्डन (21) को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है।

4/37 – अर्शदीप सिंह ने T20I क्रिकेट में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े 4/37 दर्ज किए। उन्होंने अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ 3/12 इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज किया था।

27 – जेम्स नीशम ने अपनी पिछली छह T20I पारियों में 26* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 5.40 की औसत से 27 रन बनाए हैं।

56 – फिन एलन ने अपनी पिछली छह पारियों में 32 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 9.33 के औसत से केवल 56 रन बनाए हैं।

4/17 – मोहम्मद सिराज ने T20I क्रिकेट में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ 4/17 का आंकड़ा दर्ज किया। उन्होंने अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 2/24 न्यूजीलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के दूसरे मैच में दर्ज किया था।

3 – भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी लगातार तीसरी T20I द्विपक्षीय सीरीज जीती। उन्होंने 2020 में न्यूजीलैंड को 5-0 और 2021 में 3-0 से हराया था।

1 – ऐसा पहली बार हुआ जब दो भारतीय गेंदबाजों ने एक ही T20I मैच में चार-चार विकेट लिए।

22.43 – ऋषभ पंत ने 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 22.43 के औसत से 987 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

9 – न्यूजीलैंड ने T20I क्रिकेट में अपना नौवां टाई मुकाबला खेला, वहीं भारत चार टाई मैचों के साथ दूसरे स्थान पर है।

200 – ईश सोढ़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए। वह डेनियल विटोरी (696) और मिचेल सेंटनर (216) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे कीवी स्पिनर बन गए।

1 – न्यूजीलैंड पिछले 11 मुकाबलों में केवल एक बार भारत को हराने में कामयाब रहा है, और उन्हें वह जीत पिछले साल दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के एक ग्रुप मैच में नसीब हुई थी। जबकि टीम इंडिया ने नौ मैच जीते हैं, और एक टाई (डी/एल) रहा।

2 – मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ आंकड़े (4/17) दर्ज किए। इस लिस्ट में दीपक हुड्डा का 4/10 का स्पेल सबसे ऊपर है।

6 – ग्लेन फिलिप्स ने अब कीवी टीम के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक अर्द्धशतक (छह) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। मार्टिन गप्टिल ने साल 2021 में पांच अर्द्धशतक लगाए थे।

close whatsapp