New Zealand vs Pakistan, 5th T20I Stats Review: न्यूजीलैंड के न्यूनतम टी20 स्कोर से लेकर, टिम साउदी के रिकाॅर्ड तक
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 5वें टी20 मैच में 42 रनों से जीत हासिल की है।
अद्यतन - Jan 21, 2024 2:32 pm

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व 5वां मैच आज 21 जनवरी, रविवार को हेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला गया। बता दें कि पहले चार मैचों में मुंह की खाने वाली पाकिस्तान को पांचवें टी20 मैच में 42 रनों से जीत मिली है।
इसके अलावा इस जीत के साथ इस मैच में कई सारे टी20 रिकाॅर्ड्स भी बने हैं। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं उन स्टैट्स व रिकाॅर्ड्स को –
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, 5वें टी20 मैच में बने ये खास रिकाॅर्ड्स:
151 – मैट हेनरी ने टी20 क्रिकेट में 150 विकेट पूरे किए।
50 – मोहम्मद नवाज ने टी20 क्रिकेट में 50 विकेट पूरे किए।
38 – टिम साउदी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट (38) लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। साउदी ने आयरलैंड के खिलाफ 37 विकेट लेने वाले राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है।
275 – फिन एलन ने इस सीरीज में 275 रन बनाए, जिसके बाद वह पांच मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर फिल साल्ट (331 रन) और दूसरे नंबर पर मार्क चैंपमैन (290 रन) पर मौजूद हैं।
3 – टिम साउदी ने इस सीरीज में कुल 10 विकेट निकाले और वह न्यूजीलैंड की ओर से एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कुल तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ईश सोढ़ी है जिन्होंने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 विकेट निकाले थे और दूसरे नंबर पर 10 विकेट के साथ एजाज पटेल हैं।
92 – न्यूजीलैंड इस मैच में 92 रनों पर ऑलआउट हो गई, और यह हेग्ली ओवल में हुए किसी टी20 मैच में बनाया गया सबसे कम स्कोर है। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है, जिसने इस मैदान पर साल 2021 में खेले गए एक मैच में सिर्फ 131 रन बनाए थे।
92 – न्यूजीलैंड का यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में बनाया गया दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले न्यूजीलैंड साल 2010 क्राइस्टचर्च में हुए एक मुकाबले में 80 रनों पर ऑलआउट हो गई।
ये भी पढ़ें- ‘शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच संबंध ठीक नहीं थे’ मिस्बाह उल हक ने एक पुरानी वीडियो में किया था खुलासा