World Cup 2023: सैंटनर के पंजे में फंसे डच बल्लेबाज, कीवी टीम ने दर्ज की टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: सैंटनर के पंजे में फंसे डच बल्लेबाज, कीवी टीम ने दर्ज की टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत

न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने 10 ओवर में 59 रन देखकर 5 विकेट अपने नाम किए।

Newzealand Team (Pic Source-Twitter)
Newzealand Team (Pic Source-Twitter)

आज यानी 9 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को करारी शिकस्त दी। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने अभी तक दो मुकाबलों में दो जीत दर्ज कर ली है।

नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। टीम की ओर से विल यंग, रचिन रवींद्र और कप्तान टॉम लाथम ने महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़े जिसकी वजह से न्यूजीलैंड नीदरलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बना पाई। विल यंग ने 80 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 70 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 51 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए जबकि कप्तान टॉम लाथम ने 46 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

इन सबके अलावा मिचेल सैंटनर ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 36 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। डैरिल मिचेल ने 47 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रनों की जबरदस्त पारी खेली। नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन और रुडोल्फ वैन डेर मर्वे ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट बस डी लीडे ने झटका। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट होकर 322 रन बनाए थे।

नीदरलैंड 223 रन पर हुई ऑलआउट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम लगातार अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही। टीम की ओर से कॉलिन एकरमैन ने 73 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 69 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनके अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 30 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। Sybrand Engelbrecht ने 29 रनों की पारी खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने 10 ओवर में 59 रन देखकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मैट हेनरी ने तीन विकेट झटके जबकि रचिन रवींद्र ने 1 विकेट हासिल किया। नीदरलैंड 223 रन पर ऑलआउट हो गई और न्यूजीलैंड ने इस मैच को 99 रनों से जीता।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?