पैट कमिंस और ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर सरेआम उड़ाया डेविड वार्नर का मजाक
पैट कमिंस ने डेविड वार्नर के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है कि, कृपया यहां कोई डांस वीडियो नहीं, वहीं ऋषभ पंत ने भी उनके पोस्ट कर कमेंट किया है
अद्यतन - जुलाई 8, 2023 8:36 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के कारण सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। वहीं एक बार फिर वह चर्चे में बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट थ्रेड पर डेब्यू किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद शेयर की है।
बता दें डेविड वार्नर ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि, Hey I’m now on threads @patcummins30, वार्नर के इस पोस्ट पर उनके कप्तान पैट कमिंस ने कमेंट्स कर उनकी टांग खिंचाई की है। इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी वार्नर की इस पोस्ट पर कमेंट्स किया है।
डेविड वार्नर के पोस्ट पर पैट कमिंस और ऋषभ पंत ने किया मजेदार कमेंट्स
बता दें पैट कमिंस ने डेविड वार्नर के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है कि, कृपया यहां कोई डांस वीडियो नहीं। वहीं ऋषभ पंत ने भी उनके पोस्ट कर कमेंट किया है कि, Best advice bro, @patcummins30 और साथ में हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।
Pat Cummins and Rishabh Pant Trolled David Warner Badly On Instagram Thread#DavidWarner #PatCummins #RishabhPant #Thread pic.twitter.com/LZ0QhmL7is
— CricShiva (@shivauppala93) July 8, 2023
वहीं डेविड वार्नर के इस पोस्ट पर फैंस भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें डेविड वार्नर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और बॉलीवुड सांग्स पर रील्स बनाते रहते हैं। उन्हें भारतीय फैंस भी खूब फॉलो करते हैं। उनके वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आते रहते हैं। बता दें डेविड वार्नर और पैट कमिंस इन दिनों एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं एशेज सीरीज की बात करें तो इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कमाल का रहा है। बता दें टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि एक बार फिर इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम लड़खड़ाती नजर आई। बता दें इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि अगर यह मुकाबला इंग्लिश टीम जीतती है तो ही सीरीज में बनी रहेगी।
यहां पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी के लीड्स में नाई को पैसे नहीं देने के रिपोर्ट्स का किया खंडन