तलवार गलत गर्दन पर लटकाई गई: चेतेश्वर पुजारा के आलोचकों को हरभजन सिंह ने दिया करारा जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

तलवार गलत गर्दन पर लटकाई गई: चेतेश्वर पुजारा के आलोचकों को हरभजन सिंह ने दिया करारा जवाब

क्या भारत ने विदेशी दौरों पर इतने मैच केवल चेतेश्वर पुजारा के कारण जीते है?

Cheteshwar Pujara and Harbhajan Singh (Image Source: Getty Images/Instagram)
Cheteshwar Pujara and Harbhajan Singh (Image Source: Getty Images/Instagram)

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने बर्मिंघम में 1 जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की जमकर तरफ की, और कहा कई बार बल्ले से उनके योगदान को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया के लिए, खासकर विदेशी परिस्थितियों में बेहद शानदार बल्लेबाज रहे हैं। उनका यह भी मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम में जगह के लिए दाएं-हाथ के बल्लेबाज को हमेशा गलत तरीके से निशाना बनाया जाता है, जबकि वह हर बार बल्ले के साथ महत्वपूर्ण योगदान देते है।

हरभजन सिंह ने भारतीय टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा के योगदान को सराहा

पुजारा को इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें आईपीएल 2022 में भी कोई टीम नहीं मिली, और फिर उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप 2022 में खेलने का फैसला किया, और क्रिकेट पंडित ने उनके इस फैसले की सराहना की। पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप 2022 में 700 से अधिक रन बनाए और अब वह पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं।

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा: “जब भी किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर किया जाता है, तो उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज ये होती है कि वह लगातार क्रिकेट खेलता रहे और पुजारा ने वही किया। हां, मैं मानता हूं कि काउंटी क्रिकेट में गेंदबाजी आक्रमण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जितना खतरनाक नहीं होता हैं, लेकिन वहां भी आपको ऐसे कुछ गेंदबाज मिल जाएंगे, जिनके खिलाफ आप खुद को चुनौती दें सकते हैं।

पुजारा का काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला मुझे बहुत पसंद आया, उन्होंने वहां अपना फॉर्म दिखाया और अब भारतीय टीम में है। उन्होंने बल्ले के साथ हमेशा योगदान दिया है। पुजारा ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में हमारी ऐतिहासिक जीत में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन लोगों ने उनके बारे में ज्यादा जिक्र नहीं किया, और मुझे लगता है ये गलत है।”

चेतेश्वर पुजारा ने जिताए भारत को अधिकतर मैच

उन्होंने आगे कहा, “पुजारा ने पिछले साल इंग्लैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। जब भी गेंद से चमक हटाने, रन बनाने और एक छोर पर टिके रहने की जरूरत होती है, तो यह काम पुजारा से बेहतर किसी और ने नहीं किया। लेकिन उनके गले पर तलवार लटका दी गई। मुझे लगता है कि तलवार गलत तरीके से उनके गले में लटकाई जाती है, क्योंकि वह हर बार योगदान देते है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद कई लोगों ने पुजारा को टीम से ड्रॉप करने के लिए कहा यह कहते हुए कि बाकी अच्छा खेल रहे हैं, जो मुझे गलत लगा। जब विदेश दौरे की बात आती है, तो पुजारा टीम इंडिया के लिए अभूतपूर्व रहे हैं, क्योंकि वह विकेट नहीं गंवाते और बाकी बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान कर देते हैं। वह पुरानी गेंद को नरम करते हैं, और यही वजह है कि भारत ने विदेशों में इतने मैच जीते हैं।”

close whatsapp