CSK के इवेंट में धोनी ने उड़ाया राजवर्धन हंगरगेकर के नो बॉल का मजाक, कहा- कोई भी इस बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करेगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK के इवेंट में धोनी ने उड़ाया राजवर्धन हंगरगेकर के नो बॉल का मजाक, कहा- कोई भी इस बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करेगा

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले दो मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है।

MS Dhoni And Rajvardhan Hangargekar (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Rajvardhan Hangargekar (Photo Source: Twitter)

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के युवा गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर एक इवेंट में पहुंचे। साथ ही इस इवेंट में चेन्नई के गेंदबाजी कोच डेवोन ब्रावो भी पहुंचे थे। इस मौके पर धोनी ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

कोई भी नो बॉल के बारे में बात नहीं करेगा- महेंद्र सिंह धोनी 

वहीं इस इवेंट में धोनी ने राजवर्धन हंगरगेकर की नो बॉल को लेकर बात की। दरअसल होस्ट द्वारा जब राजवर्धन हंगरगेकर से पूछा गया कि उन्हें इस इवेंट में आकर कैसा लग रहा है? तभी धोनी ने बीच में उनको टोकते हुए कहा कि, बोल रहा है कि कोई भी नो बॉल के बारे में बात नहीं करेगा।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए धोनी ने कहा कि, राज को सबसे ज्यादा समय लगा तैयार होने में। पहला इवेंट है। धोनी की इस बात पर राजवर्धन हंगरगेकर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने कहा कि, यहां आकर मुझे काफी खुशी हुई। जैसा माही भैया ने कहा कि जितना ज्यादा हम इस इवेंट को एन्जॉय करने की कोशिश करेंगे और ज्यादा से ज्यादा हंसी मजाक करने की कोशिश करेंगे।

यहां देखिए राजवर्धन हंगरगेकर का वो वीडियो

वहीं अगर आईपीएल में राजवर्धन हंगरगेकर की गेंदबाजी की बात करें तो अब तक वह 6 वाइड और 1 नो बॉल डाल चुके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए ओपनिंग मैच में उन्होंने 3 वाइड और 1 नो बॉल फेंका था।वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 3 वाइड डाली थी। एक्स्ट्रा रन देने के कारण राजवर्धन हंगरगेकर और बाकी गेंदबाजों से धोनी काफी नाराज भी दिखे थे।

बता दें आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी लेकिन इसके बाद CSK की टीम ने शानदार कमबैक करते हुए लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की। वहीं अब चेन्नई का अगला मुकाबला 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

close whatsapp