IND vs AUS: 'उसने कोहली को बोला कि तुम गलत हो...'- केएस भरत की तारीफ में नासिर हुसैन ने कह दी बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ‘उसने कोहली को बोला कि तुम गलत हो…’- केएस भरत की तारीफ में नासिर हुसैन ने कह दी बड़ी बात

WTC फाइनल के पहले दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए हैं।

KS Bharat Nasser Hussain Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
KS Bharat Nasser Hussain Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार शुरूआत की थी। भारतीय गेंदबाजों ने मात्र 76 रनों के अंदर तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। लेकिन फिर ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के बीच 251 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। स्टीव स्मिथ (95 रन) और ट्रैविस हेड (146 रन) के साथ क्रीज पर मौजूद है। दूसरे दिन में भारतीय गेंदबाज मजबूती से वापसी करना चाहेंगे।

पहले दिन में भारत को सफलता दिलाने में विकेटकीपर केएस भरत ने बड़ी भूमिका निभाई है। केएस भरत ने दो महत्वपूर्ण कैच पकड़े और साथ ही विराट कोहली को मैदान में रिव्यू लेने से भी रोका। इस बीच क्रिकेट कमेंटटेटर नासिर हुसैन केएस भरत की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।

केएस भरत की तारीफ में नासिर हुसैन ने कही यह बात

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले चर्चा जोरों पर थी कि, टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में किसे जगह मिलेगी? मैनेजमेंट ने केएस भरत पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें WTC फाइनल प्लेइंग 11 में जगह दी और उन्होंने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। केएस भरत ने डेविड वॉर्नर जो अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे उन्हें आउट करने के लिए शानदार कैच पकड़ा।

पहले दिन के फाइनल सेशन के दौरान मोहम्मद शमी द्वारा डाली गई गेंद को स्टीव स्मिथ ठीक तरह से खेल नहीं पाए थे, ऐसे में स्लिप पर तैनात विराट कोहली उत्साहित हो गए और रिव्यू की मांग करने लगे। विराट कोहली ने रोहित शर्मा को रिव्यू लेने के लिए कहा, लेकिन तभी केएस भरत आए और उन्होंने रोहित और विराट दोनों को ही रिव्यू लेने से रोका।

इस घटना के बारे में बात करते हुए कमेंटटेटर नासिर हुसैन ने कहा, ‘वह विराट कोहली के साथ काफी सख्त थे। कोहली को पछाड़ना आसान नहीं लेकिन उन्होंने ऐसा ही किया। कोहली रिव्यू लेना चाहते थे लेकिन भरत जो अपना 5वां टेस्ट मैच खेल रहे थो उन्हें दौड़कर कोहली के पास जाकर कहना पड़ा नहीं तुमने वह गलत किया, बहादुर आदमी।’

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने इस पूरे मामले को लेकर बात करते हुए कहा, ‘वह जॉली वेल सीनियर हैं। कोई और होता तो आधा एक्सप्रेसिव ही होता। सभी लोगों में से पुजारा को कहना पड़ा, विराट शांत हो जाओ, शांत हो जाओ।’

close whatsapp