कोहली-रोहित नहीं भाई, ये 2 खिलाड़ी आईपीएल 2024 में मचाने वाले हैं धमाल, एबी डिविलियर्स ने दी गारंटी
कोहली-रोहित नहीं भाई, ये 2 खिलाड़ी आईपीएल 2024 में मचाने वाले हैं धमाल, एबी डिविलियर्स ने दी गारंटी
अद्यतन - Mar 21, 2024 12:38 pm
1. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

हाल ही में यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी और दो बार दोहरा शतक लगाकर सबको चौंका दिया था। इस आईपीएल सीजन में यशस्वी जायसवाल के कई रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। जायसवाल ने आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को काफी प्रभावित किया था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिला और अब यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। डिविलियर्स ने उम्मीद जताई कि पिछले आईपीएल सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले Yashasvi Jaiswal इस सीजन में भी 600 से ज्यादा रन बनाएंगे।
डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर Yashasvi Jaiswal के बारे में बात करते हुए कहा, “एक खिलाड़ी है जिसे देखने के लिए मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, वह हैं यशस्वी जायसवाल। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में दिखाया है कि वह क्या करने में सक्षम हैं। अब उनके लिए टी20 क्रिकेट में सही मायने में अपनी प्रतिभा दिखाने का समय आ गया है। उस टेस्ट सीरीज (इंग्लैंड के खिलाफ) से उन्हें जो आत्मविश्वास मिला है, उसे इस आईपीएल में दिखाना पड़ेगा। मैं इस खिलाड़ी से धुआंधार बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहा हूं। मैं उम्मीद कर रहा हूं की वह 500 से ज्यादा या 600 से ज्यादा रन बनाएगा।”