पहले मैदान में इस लड़के को भगाया, थकाया और फिर गले लगाया, माही आप सच में ही कूल हो

Advertisement

Mahendra Singh Dhoni (Photo by Richard Huggard/Gallo Images/Getty Images)

टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम को रोमांचक मैच में हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 250 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसमें कप्तान कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया। कोहली ने मैच में दमदार पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक जनक स्कोर तक पहुंचाया। धोनी भले ही मैच में 0 रन पर आउट हुए हों, लेकिन उन्होंने अपनी मैच में विकेट के पीछे पकड़े गए कैच से और सूझबूझ से सबको हैरान कर दिया।

Advertisement
Advertisement

जब धोनी ने अपने फैन के साथ खेला अजीब खेल

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम मैदान में आ चुकी थी। कंगारू बल्लेबाज़ मैदान में पहुंचे। लक्ष्य से रोकने के लिए टीम इंडिया भी मैदान पर उतर चुकी थी। इसी दौरान एक अजीब किस्सा देखने को मिला। जिसके बाद क्रिकेट की दुनिया में धोनी का कद और ऊंचा बढ़ गया। जब टीम इंडिया सेकंड इनिंग खेलने मैदान पर उतरी तो मजेदार घटना घटी।

मैदान के बाहर एक धोनी का फैन सुरक्षाकर्मियों केा चकमा देते हुए मैदान में घुस आया। फैन भी था कूल माने जाने वाले एमएस धोनी का। खैर, वो प्रशंसक बाकी खिलाड़ियों को छोड़ता हुए धोनी की तरफ उन्हें गले लगने के लिए भागा। अब कैप्टन कूल ने उस फैन को अपनी ओर आते हुए देख लिया और उससे बचने की भरपूर कोशिश की।

धोनी मजाकिया अंदाज में उस बंदे से बचने के लिए टीम के अन्य प्लेयर्स के पीछे छिपने लगे। आखिर इसके बाद मैदान पर शुरु हो गई एक रेस, धोनी आगे- आगे और वह फैन उनके पीछे- पीछे।

देखें इस घटना का मज़ेदार वीडियो।

https://twitter.com/Cheerfullbro/status/1102922437962821638

धोनी को रेस में कोई पकड़े ले ऐसा आज तक नहीं हुआ। इसके बाद धोनी उसे स्टंप तक ले गए और फिर एक बेहतरीन मिसाल कायम करते हुए उस फैन को गले लगा लिया। काफी थकाने के बाद उसको गले लगाकर धोनी ने बता ही दिया क्रिकेट दुनिया में कोई “कूल” है तो वह महेंद्र सिंह धोनी ही हैं।

Advertisement