विराट कोहली की तारीफ में रिकी पोंटिंग ने कर दिया बड़ा दावा; देखिए वीडियो
विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।
अद्यतन - अक्टूबर 18, 2022 4:58 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रिकी पोंटिंग ने भारत के पूर्व कप्तान और बल्लेबाजी दिग्गज विराट कोहली की क्रिकेट के खेल में उनके योगदान के लिए जमकर प्रशंसा की। वह कोहली के बतौर कप्तान और बल्लेबाज टेस्ट और वनडे क्रिकेट में योगदान से बेहद प्रभावित है। उन्होंने यह बात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 अक्टूबर को गाबा में खेले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के वार्म-अप मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कही है।
विराट कोहली निस्संदेह खेल के महान दिग्गजों में से एक हैं, और उन्होंने असाधारण रूप से टीम का नेतृत्व करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को नए मुकाम पर पहुंचाया हैं। हालांकि, वह एक कप्तान के रूप में भारत को एक भी वर्ल्ड कप नहीं दिला पाए जबकि उन्होंने इतने वर्षों में बतौर कप्तान और बल्लेबाज कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को बताया सर्वश्रेष्ठ व्हाइट-बॉल क्रिकेटर
खैर, कोहली अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं, इस समय रोहित शर्मा खेल के तीनो प्रारूपों में टीम की कमान संभल रहे हैं, लेकिन फिर भी वह आधुनिक युग के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं, और रिकी पोंटिंग ने भी इस तथ्य को स्वीकार किया है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ करते हुए उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए पोंटिंग ने कहा कि विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया है, और साथ ही उन्होंने भारत की ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत को उनके करियर की बेहतरीन उपलब्धियों में से एक बताया है।
रिकी पोंटिंग ने कमेंट्री बॉक्स से कहा: “विराट ने बेहद शानदार रूप से भारत का नेतृत्व किया है। भारत की ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत आश्चर्यजनक और यादगार है। सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मैंने अब तक उनसे बेहतर व्हाइट-बॉल क्रिकेटर देखा है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने जो किया वह अविश्वसनीय है। उनके रिकॉर्ड अद्भुत हैं।”
https://twitter.com/WintxrfellViz/status/1581977914899279873?
आपको बता दें, कोहली ने 95 वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जिसमें से उन्होंने 27 मैच हारे और 65 जीते, और उन्होंने अब तक 262 मैचों में 12344 रन बनाए हैं। उनका टेस्ट कप्तान के रूप में भी शानदार रिकॉर्ड है, वह दुनिया के छटे सबसे सफल टेस्ट कप्तान है। उन्होंने भारत के कप्तान के रूप में 68 टेस्ट में से 40 मैच जीते हैं।