Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

08 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

1) जेम्स एंडरसन का बड़ा खुलासा, आखिर क्यों किया IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर?

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। एंडरसन ने अपना बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये निर्धारित किया है। इसे देखकर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने हैरानी भी जताई। वहीं अब उन्होंने खुद को रजिस्टर करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की है। एंडरसन ने कहा, मेरे अंदर अभी भी कुछ ऐसा है, जिससे मुझे लगता है कि मैं अभी भी खेल सकता हूं। मैंने कभी आईपीएल नहीं खेला है, मैंने कभी इसका अनुभव नहीं किया है।

2) SA vs IND : ‘उसका भी टाइम आएगा’, T20I सीरीज में गायकवाड़ के नहीं चुने जाने पर बोले सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार ने कहा, रुतुराज एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह जहां भी खेलते हैं, सभी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो उनसे पहले भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए एक रूटीन या प्रक्रिया है, मुझे लगता है कि मैनेजमेंट इसके साथ आया है, इसलिए इसका पालन करना महत्वपूर्ण है। भारतीय टी-20 कप्तान ने कहा, वह युवा हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है, उसका भी नंबर आएगा। उसका भी टाइम आएगा।

3) ‘कमरे में बैठकर सुधार नहीं होगा’, BGT 2024-25 से पहले कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजों को दी नसीहत

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने खराब फॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाजों को अधिक अभ्यास करने और अपने बेसिक्स पर काम करने की सलाह दी। कपिल देव ने बताया, बेसिक्स पर जाएं। अभ्यास, अभ्यास और अभ्यास। अगर आप सोचते हैं कि मैं कमरे में बैठकर सुधार कर लूंगा तो ऐसा नहीं होने वाला है। अगर आप मुश्किल समय से गुजर रहे हैं, तो अधिक अभ्यास करें। आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।

4) BGT 2024-25: माइकल क्लार्क को है पूरा विश्वास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली जरूर छोड़ेंगे अपनी छाप

माइकल क्लार्क ने कहा कि, ‘टीम इंडिया को यह पता है कि उन्होंने यहां ऑस्ट्रेलिया में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऐसे कई टैलेंटेड खिलाड़ी हैं जो आगामी सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। विराट कोहली टीम इंडिया के की खिलाड़ी है। वो इतने लंबे समय तक खराब फॉर्म से जूझ नहीं सकते हैं। एक बार वो फ्रेश हो जाएंगे तो उन्हें और रोहित शर्मा को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।’

5) ‘मौका देने के लिए धन्यवाद’, LSG से रिलीज हुए नवीन उल हक ने शेयर किया भावुक पोस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, इसमें अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक का नाम नहीं है। अब नवीन उल हक ने रिटेन न होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और एलएसजी का आभार जताया है। अफगान पेसर ने लिखा, इस अवसर के लिए और पिछले 2 सीजन से इस अद्भुत टीम का हिस्सा होने के लिए आभारी हूं। आप सभी को धन्यवाद।

6) BGT शुरू होने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन से निपटने के लिए दिए बड़े सुझाव

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय खिलाड़ियों की उनके खेल में सुधार करने में मदद करने के लिए कुछ टेकनिक्स बताईं हैं। स्पिन खेलने को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की पुरानी सलाह फिर से सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने 6 नवंबर को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए भारतीय बल्लेबाजों के लिए four-point “playbook” के साथ इसमें और इजाफा किया।

7) रिकी पोंटिंग ने बाबर आजम को विराट कोहली को फॉलो करने की सलाह दी, बताई बड़ी वजह

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसी खराब फॉर्म के कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से आराम दिया गया था। वह पहले टेस्ट मैच में खेले, लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बाबर आजम को विराट कोहली के नक्शे कदम पर चलने की सलाह दी है।

8) साउथ अफ्रीका में धाकड़ प्रदर्शन करने के लिए Hardik हैं बेताब, रील वीडियो में नजर आया अलग अवतार

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 8 तारीख को पहला टी20 मैच खेला जाएगा, जहां इस सीरीज में Hardik Pandya से एक बार फिर से सभी को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर इस सीरीज के लिए खुद पांड्या भी उत्साहित हैं, जिसका नजारा उनकी नई रील वीडियो मेें देखने को मिला है।

9) ऑस्ट्रेलिया में बैठे Ruturaj Gaikwad का फूटा गुस्सा, रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग स्तर की खोली पोल

इस समय Ruturaj Gaikwad ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां वो इंडिया ए टीम के कप्तान हैं और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं। लेकिन इस बीच ऋतुराज गायकवाड़ की एक इंस्टा स्टोरी काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसके जरिए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अंपायर के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

10) Shreyas Iyer का दोहरा शतक देख इमोशनल हुई उनकी बहन, बल्लेबाज के लिए लगाई खास इंस्टा स्टोरी

Shreyas Iyer का रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है, जहां इस खिलाड़ी ने अब Odisha टीम के खिलाफ धाकड़ बल्लेबाजी कर खुद को साबित किया है। वहीं अय्यर की ये कमाल पारी देखने के बाद उनकी बहन काफी इमोशनल हो गई, जिसके बाद उन्होंने अपने भाई के लिए खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है। Odisha टीम के खिलाफ Shreyas Iyer का बल्ला जमकर बोला था, जिसके बाद इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक ठोक डाला और टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जगा दी।

close whatsapp