Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 15 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

विराट कोहली ने आज ही के दिन 2023 में पिछले वर्ल्ड कप में इतिहास रचा था।

Social Media Trends
Social Media Trends

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज ही के दिन 2023 में पिछले वर्ल्ड कप में इतिहास रचा था। सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी और टीम को फाइनल में पहुंचाने में मदद की। यह विराट का वनडे करियर में 50वां शतक था। इसके साथ कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

हरियाणा के अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनाम कर दिखाया है। वह 39 साल के बाद पहली बार एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। अंशुल कंबोज ने अपने स्पेल में 49 रन देकर सभी 10 विकेट अपने नाम किए।

कंबोज की इस उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट जगत की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं प्राप्त हुई। वहीं आज ही के दिन 1989 में सचिन तेंदुलकर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके 24 साल बाद 2013 में महान क्रिकेटर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इसी क्रम में उसने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

 

 

 

close whatsapp