Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

21 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Ravi Shastri And Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)
Ravi Shastri And Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)

1) आरसीबी के स्काउट कैंप ने मेरे घरेलू प्रदर्शन को काफी करीब से देखा और उसी कारण मेरे खेल में निखार आया: रजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि आरसीबी स्काउट टीम ने उनके घरेलू क्रिकेट को काफी करीब से देखा और उनके आत्मविश्वास को भी काफी बढ़ा दिया, जिसकी वजह से उन्हें भी काफी प्रोत्साहन मिला। रजत पाटीदार ने कहा कि, ‘आरसीबी स्काउट टीम ने मेरे घरेलू प्रदर्शन को 2 सालों तक काफी करीब से देखा और फिर मुझे टीम में जगह दी। उन लोगों ने मुझे काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया जिससे मेरा आत्मविश्वास भी काफी बढ़ गया और मेरा खेल भी काफी बेहतर हुआ।’

2) रॉबिन उथप्पा ने रजत पाटीदार को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान, RCB में इस महत्वपूर्ण भूमिका में युवा बल्लेबाज को देखना चाहते हैं पूर्व खिलाड़ी

पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि रजत पाटीदार को आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए। बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आगामी सीजन के लिए फाफ डु प्लेस को रिटेन नहीं किया है, ऐसे में उन्हें कप्तान की तलाश है। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाना है, इसलिए अब देखने वाली बात होगी कि आरसीबी मैनेजमेंट किस तरह टीम बनाती है।

3) BGT में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं विराट कोहली, इरफान पठान ने गिनाए 2 बड़े कारण

बीजीटी के शुरू होने से पहले इरफान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में इरफान ने कहा- मेरा मानना ​​​​है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। पहला- वह गति के खिलाफ अच्छा खेलते हैं। टेस्ट फॉर्म में हालिया गिरावट के बावजूद, गति के खिलाफ उनकी नंबर असाधारण बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछालभरी पिचें उसकी ताकत साबित होंगी। दूसरा- कोहली ऊर्जा और बड़ी चुनौतियों से बचते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम उस पर कड़ा प्रहार करेगी और ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर टेस्ट खेलने से बड़ी कोई चुनौती नहीं है। यह वह समय है जब कोहली की प्रतिस्पर्धी भावना वास्तव में चमकती है।

4) IPL 2025: सुरेश रैना का है मानना, ऋषभ पंत हो सकते हैं नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी

टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना ने कहा कि, ‘हमें यह चीज एक मौके के रूप में देखना चाहिए। अगर हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को देखें तो उन्हें काफी ज्यादा पैसे मिल रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों के साथ ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। वो दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन कप्तान, शानदार बल्लेबाज और धाकड़ विकेटकीपर हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उन पर 25 से 30 करोड़ की बोली जरूर लगेगी। ऋषभ पंत ब्रांड हैं।’

5) BGT 2024-25: काफी खुश हूं कि चेतेश्वर पुजारा इस टेस्ट सीरीज में नहीं हैं: जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड ने प्रेस में रिपोर्टर से कहा कि, ‘मैं इस बात से काफी खुश हूं कि चेतेश्वर पुजारा यहां नहीं है। चेतेश्वर पुजारा काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं और उनका विकेट लेना हमेशा ही काफी मुश्किल भरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सभी दौरे में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है। लेकिन टीम इंडिया में हमेशा ही युवा खिलाड़ी आ रहे हैं और उन्हें पता है की टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना बहुत ही मुश्किल है। जो भी प्लेइंग XI में चुने जाते हैं वो सभी जबरदस्त खिलाड़ी है। इसलिए यह नहीं मतलब है कि कौन चुना गया है सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’

6) मिचेल जॉनसन को उम्मीद है कि BGT में एक साथ कमेंट्री करने से पहले वाॅर्नर के साथ उनके मतभेद सुलझ जाएंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के लिए ब्राॅडकास्टर्स ने दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के साथ काॅन्ट्रैक्ट किया है। जाॅनसन क्रिकेट 7 तो वाॅर्नर फाॅक्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। दूसरी ओर, इस सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने से पहले जाॅनसन ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वाॅर्नर के साथ उनके मतभेद सुलझ जाएंगे।

7) ICC T20I Ranking: हार्दिक पांड्या बने नंबर एक ऑलराउंडर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद लगाई लंबी छलांग

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के बाद रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। हार्दिक एक बार फिर नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर बन गए हैं। वो इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंचे। हार्दिक के फिलहाल 244 रेटिंग अंक हैं।

8) BGT के लिए KL Rahul को मिला ससुर साहब का आर्शीवाद, बल्लेबाज की रील पर Suniel Shetty ने कमेंट किया खास

KL Rahul के लिए हमेशा से ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी ज्यादा खास होता है, इस देश से राहुल का काफी करीब का कनेक्शन है। जहां साल 2014 में केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था, ऐसे में उनको यहां खेलना रास आता है। इस बीच राहुल ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है और इस रील पर उनके ससुर साहब का कमेंट आया है।

9) Ravi Shastri हैं Dhruv Jurel के जबरा फैन, पूर्व कोच ने युवा खिलाड़ी की तारीफ पर तारीफ

रेड बॉल क्रिकेट में Dhruv Jurel ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है, विकेट के आगे और विकेट के पीछे इस खिलाड़ी का जोश देखने लायक होता है। ऐसे में अब टीम इंडिया के पूर्व कोच Ravi Shastri ने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है और उनके बारे में काफी कुछ बोला है। दूसरी ओर पंत की वापसी के बाद से टेस्ट क्रिकेट में जुरेल को ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन उनका पहला टेस्ट मैच खेलना संभव लग रहा है।

10) Sanjay Manjrekar ने Arshdeep की नई IPL टीम को लेकर दिया ऐसा बयान, जिसे सुन खड़े हो जाएंगे आपके कान

Arshdeep Singh काफी समय से पंजाब किंग्स टीम की तरफ से IPL खेल रहे थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले इस टीम ने अर्शदीप को रिटेन नहीं किया। दूसरी ओर अब मेगा ऑक्शन होने जा रहा है IPL का, उससे पहले पूर्व क्रिकेटर Sanjay Manjrekar ने अर्शदीप और पंजाब टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

close whatsapp