नवंबर 3- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Nov 3, 2023 9:18 am

1. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में पहला लक्ष्य हासिल करने पर खुशी जाहिर की
भारत ने 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 302 रनों से मात देकर जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया के जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि हमने आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, यह पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन के बदौलत संभव हो पाया है। जब हमने चेन्नई में अपने CWC 2023 अभियान की शुरुआत की थी, तो यह हमारे लिए पहला लक्ष्य था, पहले क्वालिफाई करना और फिर जाहिर तौर पर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचना।”
2. “डेंगू के बाद चार किलो वजन कम…”: शुभमन गिल ने किया चौंकाने वाला खुलासा
भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने खुलासा किया कि डेंगू से पीड़ित होने के बाद उन्होंने अभी तक पूरी फिटनेस हासिल नहीं की है, जिसके कारण उन्हें जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले दो मैचों से चूकना पड़ा था। शुभमन गिल ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, “मैं अभी पूरी तरह से फिट नहीं हूं। वजन और मांसपेशियों को देखा जाए, तो मेरा डेंगू के कारण मेरा चार किलो कम हुआ है।”
3. ‘My Name is Lakhan’ गाने में जमकर किया विराट कोहली ने डांस, आप भी देखें वीडियो
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस बीच, जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब कई भारतीय प्रशंसकों को वानखेड़े स्टेडियम में ही बॉलीवुड की पुरानी मूवी ‘Ram-Lakhan’ का प्रसिद्ध गाना ‘My Name Is Lakhan’ गाते हुए सुना गया जिस पर विराट कोहली ने भी डांस किया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. ODI World Cup 2023, IND vs SL: जाने मैच खत्म होने के बाद किसने क्या कहा?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मैच आज 2 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारत ने एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को 302 रनों से हरा दिया है। तो वहीं इस जीत के साथ भारत वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। तो आइए जानते हैं मैच खत्म होने के बाद किसने क्या कहा! (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. मोहम्मद शमी ने रच दिया है इतिहास, हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ मोहम्मद शमी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. सिराज में नहीं हुआ कोई सुधार, गेंद के बाद लंका टीम पर शब्दों से किया वार
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए हैं। जवाब में श्रीलंका टीम ने अभी तक काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की है और भारत ने विशाल जीत दर्ज की। मोहम्मद सिराज श्रीलंका के बेहतरीन बल्लेबाज चरिथ असलंका के साथ किसी चीज को लेकर बहस करना शुरू कर दिए थे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. इस टीम से बेहद डरे हुए हैं वसीम अकरम, पाकिस्तान को आगाह करते हुए कही बड़ी बात
पाकिस्तान का जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट की जीत ने उनकी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है। लेकिन डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. ‘यह थोड़ी दूर की बात है’- इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच बनने पर Eoin Morgan
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और साल 2019 में टीम को चैंपियन बनाने वाले इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने इंग्लिश टीम के वर्तमान हेड कोच मैथ्यू माॅट को रिप्लेस करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की खराब हालात के बाद इस बात की मांग और ज्यादा तेज हो गई है कि मैनेजमेंट में बदलाव किया जाए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. वानखेड़े में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूकने पर वायरल हुआ विराट कोहली का रिएक्शन
भारत और श्रीलंका इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में आमने-सामने हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ बेहद शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान लगातार दूसरी बार इस वर्ल्ड कप 2023 में अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. मुंबई में मैच के नाम पर हुआ मजाक, लगा एशिया कप 2023 का फाइनल फिर से देख रही थी जनता इस बार
भारत और श्रीलंका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मैच आज 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 302 रनों से हरा दिया है। साथ ही इस जीत के बाद भारत वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)