केएल राहुल को लेकर फैन्स के तेवर हुए नरम, बल्लेबाज को बोला- प्लीज जल्दी वापसी करो आप
1 मई को IPL में चोटिल हुए थे राहुल, पूरे हुए 58 दिन।
अद्यतन - Jun 29, 2023 3:11 pm

बल्लेबाज केएल राहुल को धीमी बल्लेबाजी के लिए फैन्स ने IPL 2023 के दौरान काफी Troll किया था, लेकिन फिर बीच में ही चोट के कारण राहुल लीग से बाहर हो गए थे। जिसके बाद केएल लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे थे, इस दौरान भी फैन्स उनको कमेंट बॉक्स में काफी कुछ सुना रहे थे। लेकिन अब कहानी बदल रही है, जिसका नजारा राहुल के नए पोस्ट देखने को मिला है।
सोशल मीडिया पर हर एक अपडेट देते हैं केएल राहुल
जी हां, केएल राहुल सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं, जहां IPL में लगी चोट के बाद से वो अपने फैन्स को अपनी हर एक अपडेट सोशल मीडिया के जरिए दे रहे थे। वहीं हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जिसमें केएल राहुल का नाम शामिल नहीं था। जिसके बाद ये साफ हो गया है की राहुल की वापसी में समय लगेगा।
तस्वीर के कैप्शन में केएल राहुल ने क्यों लिखा- 58 दिन?
*1 मई को IPL में चोटिल हुए थे राहुल, पूरे हुए 58 दिन।
*NCA से अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- 58 दिन।
*वहीं फैन्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा- प्लीज आप जल्दी वापसी करो।
*कुछ फैन्स ने लिखा- राहुल आप एशिया कप तक फिट हो जाना।
केएल राहुल ने NCA से इस तस्वीर को किया पोस्ट
वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है ये बल्लेबाजी
टीम इंडिया को अब लगातार खेलना है क्रिकेट
दूसरी ओर WTC फाइनल के बाद टीम इंडिया को एक लंबा ब्रेक मिला है, जो जल्द ही खत्म होने वाला है। वहीं अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी, ये दौरा टीम इंडिया का 1 महीने चलेगा। उसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी, फिर टीम एशिया कप खेलने चली जाएगी। उसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगी और फिर 50 ओवर वर्ल्ड कप की शुरूआत हो जाएगी और वो भी 1 महीना चलेगा।