हार्दिक पांड्या को फैन्स ने किया अब माफ, सोशल मीडिया पर ऑलराउंडर को मिल रहा है प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या को फैन्स ने किया अब माफ, सोशल मीडिया पर ऑलराउंडर को मिल रहा है प्यार

वेस्टइंडीज में कप्तानी करते हुए फेल नजर आए थे हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

काफी से टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फैन्स के निशाने पर चल रहे थे, जिसका कारण पांड्या के कुछ बयान और तिलक वर्मा का अर्धशतक पूरा ना होना था। लेकिन एशिया कप शुरू होने के साथ ही फैन्स ने शायद इस खिलाड़ी को माफ कर दिया है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है और पांड्या का एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया ने जीता है टॉस

वहीं एशिया कप 2023 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का आगाज हो गया है, जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में ओपन किया है, साथ ही हिटमैन काफी निडर होकर बल्लेबाजी कर रहे हैं इस वक्त।

फैन्स अब कर चुके हैं हार्दिक पांड्या को माफ

*वेस्टइंडीज में कप्तानी करते हुए फेल नजर आए थे हार्दिक पांड्या।
*साथ ही सीरीज हारने के बाद उनके कुछ बयान भी थे काफी ज्यादा ही अजीब।
*जिसके कारण फैन्स थे काफी ज्यादा ही नाराज, लेकिन अब हो चुका है सब सही।
*हार्दिक की नई पोस्ट पर फैन्स ने दिया उनको प्यार, किए कई शानदार कमेंट।

हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट पर फैन्स ने दिया प्यार

इंडिया-पाकिस्तान मैच के लिए कुछ प्रकार हैं दोनों टीमें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

2 प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं ये मैच

हर खिलाड़ी इंडिया-पाकिस्तान मैच का हिस्सा होना चाहता है, लेकिन टॉस के समय कप्तान रोहित शर्मा ने जब अपनी टीम बताई। तो हर कोई हैरान हो गया, जहां इस मैच में ना तो सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं और ना ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह बन पाई है। अब देखना अहम होगा की रोहित का ये फैसला कितना ज्यादा सही साबित होता है, दूसरी ओर इस महामुकाबले पर ब्रेक लगा है जहां कुछ ओवर के बाद ही बारिश शुरू हो गई है और टीम इंडिया ने अभी तक कोई विकेट नहीं खोया और दोनों ही ओपनर बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?