अब रोहित को वनडे में भी टेंशन देने के लिए तैयारी कर रहे हैं शिखर धवन
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की कमान संभालेंगे शिखर धवन
अद्यतन - नवम्बर 23, 2022 7:16 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। और शुक्रवार 25 नवंबर 2022 से भारतीय टीम शिखर धवन की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दो-दो हाथ करती हुई नजर आएगी। बता दें कि इस दौर पर टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है।
वैसे आपको बता दें कि गब्बर उर्फ शिखर धवन के टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए विदेशों में आंकड़े काफी शानदार हैं। दिसंबर 2021 में धवन ने श्रीलंका दौरे पर टीम की कमान संभाली थी तो तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी।
वहीं शिखर धवन ने इस साल जून-जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभाली थी और अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया। पहले तो उन्होंने कैरिबियाई टीम का वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया और इसके बाद टी-20 सीरीज को भी 4-1 से अपने नाम किया था। टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए धवन के आंकड़े वाकई शानदार है।
रोहित शर्मा की कुर्सी पड़ी खतरे में
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि, अगर शिखर धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले और कप्तानी से शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे तो उन्हें वनडे टीम की कमान सौंपी जा सकती है।
क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप 2022 में ग्रुप स्टेज और टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर बाहर हो गई थी। दोनों ही बड़े मौकों पर हिटमैन रोहित शर्मा बल्ले से भी फ्लाॅप साबित हुए थे।
वैसे गब्बर के वनडे में बल्लेबाजी करते हुए आंकड़े शानदार है। धवन ने 161 वनडे मुकबलों में 17 शतक ठोके हैं। अब देखने लायक बात होगी कि अपने नेतृत्व में शिखर धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक
25 नवंबर, शुक्रवार: पहला वनडे, ऑकलैंड
27 नवंबर, रविवार: दूसरा वनडे, हैमिल्टन
30 नवंबर, बुधवार: तीसरा वनडे, क्राइस्टचर्च