कुछ भी कर के अब तो कप्तान रोहित शर्मा को अपना वजन कम करना है!
कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर की कुछ तस्वीरें शेयर।
अद्यतन - Dec 28, 2022 1:06 pm

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब ये खिलाड़ी वापसी की पूरी तैयारी कर चुका है और इसका सबूत उन्होंने सोशल मीडिया पर दिया है। जहां हिटमैन अब अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और साल 2023 की शुरूआत वो रनों का पहाड़ खड़ा कर के करना चाहेंगे इस बार तो।
इस साल एक भी शतक नहीं लगा पाए कप्तान रोहित शर्मा
जी हां, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस साल यानी की 2022 में किसी भी प्रारूप में टीम इंडिया के लिए एक भी शतक नहीं लगा पाए, साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने सबसे ज्यादा निराश किया था अपने बल्ले से और टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेटों से हार गई थी।
कप्तान रोहित शर्मा को बस कैसे भी कर के फिट होना है!
*कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर की कुछ तस्वीरें शेयर।
*इन तस्वीरों में कप्तान हिटमैन फिटनेस पर कर रहे हैं काफी ज्यादा काम।
*बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित को लगी थी चोट।
*अब लंका के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए रोहित करेंगे मैदान पर वापसी।
कप्तान रोहित शर्मा ने ये तस्वीरें की है सोशल मीडिया पर शेयर
लंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
हिटमैन लंका के खिलाफ वनडे सीरीज से करेंगे वापसी
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह