भुवनेश्वर कुमार की पत्नी ने बताया अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम, टीम इंडिया का है यह खिलाड़ी
अद्यतन - Feb 4, 2019 11:49 am

भुवनेश्वर कुमार और उनकी नुपूर नागर मौजूदा समय में न्यूज़ीलैंड में हैं। भुवनेश्वर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाज़ी की है।
भुवनेश्वर कुमार ने नुपूर नागर के साथ साल 2017 में शादी की थी। नुपूर उनकी बचपन की दोस्त हैं। विदेशी दौरों पर नुपूर हमेशा भुवनेश्वर कुमार के साथ देखी जाती हैं।
भुवी ने न्यूजीलैंड सीरीज़ में बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है.
नुपूर ने बताया अपने फवरेट क्रिकेटर का नाम
भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपूर को क्रिकेट का काफी शौक है। इसकी वजह है कि वह आईपीएल टूर्नामेंट में भी भुवी की टीम को चीयर्स करते हुए काफी नजर आती हैं।
कई बार इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेटर के तौर पर भुवनेश्वर कुमार ही अच्छे लगते हैं। लेकिन अब उन्होंन टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया है।
महेंद्र सिंह धोनी है नुपूर के फेवरेट क्रिकेटर

पांच मैचों की वनडे सीरीज़ में धोनी ने जिस तरह का प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया है। उसी तरह अब वह भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपूर के लिए भी फेवरेट क्रिकेटर बन गए हैं।
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए नुपूर ने खुद इस बात का जवाब दिया है कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर के तौर पर सबसे ज़्यादा पसंद हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया। महेंद्र सिंह धोनी ने अहम मौकों पर कीवी टीम के खिलाफ कमाल की विकेटकीपिंग करते हुए और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है।