NZ vs AUS: Adam Zampa की गेंदबाजी और मिचेल स्टार्क के स्मार्ट कैच ने उड़ाए डेरिल मिचेल के होश, 54 रन पर लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs AUS: Adam Zampa की गेंदबाजी और मिचेल स्टार्क के स्मार्ट कैच ने उड़ाए डेरिल मिचेल के होश, 54 रन पर लौटे पवेलियन

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेरिल मिचेल 54 रन की पारी खेल पवेलियन लौटे।

NZ vs AUS (Photo Source: X/Twitter)
NZ vs AUS (Photo Source: X/Twitter)

NZ vs AUS: ICC ODI World Cup 2023 का 27वां मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 49.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 388 रन बोर्ड पर लगा दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को झटके जल्दी लगे, टीम ने 72 के स्कोर पर दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया।

डेरिल मिचेल ने पिछले मैच में भारत के खिलाफ इसी मैदान में शतक जड़ा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेरिल मिचेल एडम जम्पा के शिकार बनकर विकेट गंवा बैठे।

NZ vs AUS: एडम जम्पा के शिकार बने डेरिल मिचेल

NZ vs AUS: न्यूजीलैंड की पारी का 24वां ओवर एडम जम्पा डाल रहे थे, जो पिछले मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जम्पा ने अपना फॉर्म बरकरार रखा। ओवर की पहली चार गेंदों में रचिन रवींद्र 8 रन बना चुके थे।

ओवर की पांचवी गेंद पर डेरिल मिचेल ने एडम जम्पा का सामना किया, लेकिन वह रन ले पाने में नाकामयाब रहे। ओवर की छठी गेंद पर डेरिल मिचेल विकेट गंवा बैठे। डेरिल मिचेल गेंद को सीधा लॉन्ग-ऑन पर तैनात मिचेल स्टार्क की ओर मार बैठे। स्टार्क ने शानदार कैच पकड़ मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

आपको बता दें यह मैच में मिचेल स्टार्क का तीसरा कैच है, उन्होंने दोनों ओपनरों को भी अपने कैच के चलते पवेलियन भेजा था। डेरिल मिचेल ने 51 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। इस विकेट के साथ रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल की साझेदारी पर भी ब्रेक लगा। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई।

कप्तान टॉम लैथम नहीं खेल बड़ी पारी

कप्तान टॉम लैथम 32वें ओवर में एडम जम्पा के शिकार बन गए। टॉम लैथम 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से मात्र 21 रन की पारी खेल पाए। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 222 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है।

close whatsapp