NZ vs BAN Head to Head: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड

NZ vs BAN Head to Head: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी का 6वां मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

 

NZ vs BAN
NZ vs BAN (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेल 24 फरवरी को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए का हिस्सा है। कीवी टीम ने पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को 60 रन शिकस्त देकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। दूसरी ओर, बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

सेमीफाइनल के लिहाज दोनों ही टीमों के यह मैच जीतना जरूरी है। इस मुकाबले से पहले आइए आपको वनडे में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं-

वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश अब तक 45 वनडे मैचों में आपस में टकराई है, जिसमें से 33 में कीवी टीम ने बाजी मारी है और बांग्लादेश ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं।

मैच 45
न्यूजीलैंड ने जीते 33
बांग्लादेश न जीते 11
नो रिजल्ट 00
टाई 00

चैंपियंस ट्रॉफी में NZ vs BAN का हेड टू हेड रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सिर्फ दो बार आपस में टकराई है, जहां दोनों टीमों को एक-एक मैच में जीत मिली है।

मैच 02
न्यूजीलैंड ने जीते 01
बांग्लादेश ने जीते 01
नो रिजल्ट 00
टाई 00

NZ vs BAN: मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग

न्यूजीलैंड:

डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के

बांग्लादेश:

तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

close whatsapp