NZ vs IND 2026, 2nd Test: दूसरा टेस्ट मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 2nd Test: दूसरा टेस्ट मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

न्यूजीलैंड और भारत के बीच सीरीज का फैसला करने वाला दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा।

NZ vs IND 2nd Test, Match Preview (image via X)
NZ vs IND 2nd Test, Match Preview (image via X)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच सीरीज का फैसला करने वाला दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा। पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद, दोनों टीमें एक ठोस नतीजे की तलाश में हैं; भारत के लिए इस मैच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स भी दांव पर लगे हैं।

हेगली ओवल की घास वाली पिच पर शुरुआत में गेंद को मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन पिच के सेट होने के बाद बल्लेबाज हावी हो सकते हैं। पहले टेस्ट की कड़ी चुनौती के बाद तेज गेंदबाजों की रिकवरी इस मुकाबले का नतीजा तय कर सकती है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में:

NZ vs IND, 2nd Test मैच डिटेल्स

मैच  न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यू क्राइस्टचर्च, क्राइस्टचर्च
तारीख और समय  27 नवंबर 2026, भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च: पिच रिपोर्ट

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल की पिच पर काफी अच्छा उछाल देखने को मिलता है। इसका मतलब है कि बल्लेबाजों को यहां काफी परेशानी हो सकती है और गेंद पिच से उछलकर उनके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। मैच से पहले यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन ‘एक्यूवेदर’ के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारत ने यहां अब तक केवल एक टेस्ट मैच खेला है (फरवरी 2020 में) जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम अपनी पिछली गलतियों को सुधारना चाहेगी। उनके पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं और पिच पर जोर से हिट-द-डेक की क्षमता रखते हैं।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टेस्ट क्रिकेट)

मैच खेले  66
भारत ने जीते 22
न्यूजीलैंड ने जीते  16
ड्रा 28
सबसे पहले मैच  19-24 नवंबर, 1955
हालिया मैच  19-13 नवंबर, 2026

न्यूजीलैंड बनाम भारत: संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नेथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी

भारत: यशस्वी जसीवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें – 149 सालों में ऐसा हुआ पहली बार! टेस्ट क्रिकेट में ऐसा दोहरा कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बने वियान मुल्डर

close whatsapp