NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर एक नजर डालें।

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X)
NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X)

5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता और हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत ने दो बदलाव किए हैं (वरुण और भुवी आए हैं) और न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है (टिकनर की वापसी हुई है)। नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग XI देखें।

IND vs NZ: प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, नेथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  35
भारत ने जीते 22
न्यूजीलैंड ने जीते  12
नो रिजल्ट/टाई 1
सबसे पहले मैच  16 सितंबर, 2007 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  30 अक्टूबर, 2026 (न्यूजीलैंड ने जीता)

सेडन पार्क, हैमिल्टन: पिच रिपोर्ट

हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है, जहां अच्छी पेस और उछाल के साथ-साथ शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती है। इस मैदान की पिच चिकनी और दोमट मिट्टी से बनी है, जो अच्छी गति और उछाल प्रदान करती है, जिससे बल्लेबाज एक बार सेट होने के बाद बड़े स्कोर बना सकते हैं। मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छा स्विंग और मूवमेंट मिलता है। यह मैदान गोलाकार है और इसकी बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है, जो बल्लेबाजों को छक्के-चौके लगाने में आसानी देती है। पिछले कुछ मैचों के आंकड़ों के अनुसार, तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को लगभग बराबर मदद मिलती है। यहां टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर बाद में बल्लेबाजी करना करना पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें  – “अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

close whatsapp