NZ vs IND: तीसरे वनडे के दौरान मेडिकल ट्रीटमेंट लेते हुए नजर आए ऋषभ पंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs IND: तीसरे वनडे के दौरान मेडिकल ट्रीटमेंट लेते हुए नजर आए ऋषभ पंत

मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)
Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय क्राइस्टचर्च में तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए।

टीम की ओर से युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 64 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 59 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 49 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और वो 16 गेंदों में 2 चौकों की मदद से मात्र 10 रन ही बना पाए। पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत को ड्रेसिंग रूम में मेडिकल ट्रीटमेंट लेते हुए देखा गया जिसके बाद तमाम लोगों को ऐसा लगा कि शायद पंत दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरेंगे, हालांकि इस समय वो विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/Cricketracker/status/1597797690665885696?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1597797690665885696%7Ctwgr%5E10d68ae01941cb2c063bd61a0aa5bd5819b6f86f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Fnz-vs-ind-3rd-odi-rishabh-pant-receives-medical-assistance-inside-dressing-room%2F

मैं हमेशा अपना शत प्रतिशत देता हूं: ऋषभ पंत

बता दें, लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में ऋषभ पंत का बल्ला काफी समय से खामोश रहा है। तमाम लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले से पहले ऋषभ पंत ने मशहूर ब्रॉडकास्टर हर्षा भोगले के साथ बातचीत की और इस बात का खुलासा किया कि वो अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम में उतरना चाहते हैं।

ऋषभ पंत ने अमेजॉन प्राइम वीडियो को बताया कि, ‘मैं टी-20 और वनडे में ओपनिंग करना चाहता हूं। टेस्ट में मैं नंबर 4 और 5 पर बल्लेबाजी करना चाहता हूं। इस समय मैं नंबर पांच पर ही बल्लेबाजी कर रहा हूं। अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम की अलग-अलग योजना होती है। हमें गेम प्लान के तहत ही खेलना चाहिए। हालांकि कोच और कप्तान का नजरिया काफी अलग होता है और जो वो मुझसे चाहेंगे मैं वैसा ही प्रदर्शन करूंगा।’

पंत ने आगे कहा कि, ‘जब भी मुझे मौका मिलता है मैं अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। वनडे और टी-20 का खेल काफी अलग है और आपको परिस्थितियों के हिसाब से ही खेलना चाहिए।’

न्यूजीलैंड को तीसरा मैच और यह वनडे सीरीज जीतने के 220 रन की दरकार है।

close whatsapp