NZ vs PAK: डेरिल मिचेल के शाॅट से टूटा कैमरा तो बाबर आजम ने कैमरामैन से मिलाया हाथ, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs PAK: डेरिल मिचेल के शाॅट से टूटा कैमरा तो बाबर आजम ने कैमरामैन से मिलाया हाथ, देखें वायरल वीडियो

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आज दूसरा टी20 मैच सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला गया। 

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)
Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

NZ vs PAK 2nd T20: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। तो वहीं मिचेल की इस आक्रामकता की झलक, आज 14 जनवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में जारी दूसरे टी20 मैच में देखने को मिली है।

बता दें कि इस मैच में कीवी पारी के 11वें ओवर में अब्बास अफरीदी द्वारा फेंकी गई गेंद पर डेरिल मिचेल, लाॅन्ग ऑफ की ओर एक शानदार शाॅट खेलते हैं। यह शाॅट सीमापार पर खड़े कैमरामैन के कैमरे पर लगता है और कैमरे का शीशा टूट जाता है। हालांकि, इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम कैमरामैन से हाथ मिलाते हुए नजर आते हैं। जिसके बाद कुछ ही समय में इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

देखें इस घटना की वीडियो

https://twitter.com/expert42983/status/1746430501173227901?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1746430501173227901%7Ctwgr%5Ec4939728d256cd74446db1536316a8f078fb191e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Fnz-vs-pak-babar-azam-camerman-shake-hands-after-mitchells-six-damages-camera%2F

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, दूसरे टी20 मैच का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से फिन एलन ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, तो कप्तान केन विलियमसन ने 26 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा डेविड काॅन्वे ने 20 और डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। तो वहीं मिचेल सेंटनर 25 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर, पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो हारिस रऊफ को 3 विकेट और अब्बास अफरीदी को 2 विकेट मिले। इसके अलावा आमेर जमाल और उस्मा मीर को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं इसके बाद जब पाकिस्तान न्यूजीलैंड से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 173 रन ही बना पाई और मैच को 21 रनों से गंवा दिया। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम 66 और फखर जमां ही 50 रनों की बड़ी पारी खेल पाए।

ये भी पढ़ें- AUS vs WI 2024: ‘मैं बिल्कुल भी नकारात्मक विचार नहीं सोचना चाहता’ वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग करने से पहले Steve Smith

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?