NZ vs PAK Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट World Cup के Warm-Up मैच-3 के लिए
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 में वॉर्मअप मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा।
अद्यतन - सितम्बर 28, 2023 6:35 अपराह्न

NZ vs PAK Dream 11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सभी टीमें वॉर्मअप मुकाबले खेलते हुए नजर आएगी। वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा वॉर्मअप मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 29 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
पाकिस्तान एशिया कप 2023 से बाहर हो गई थी। पाकिस्तान ने आखिरी मुकाबला एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बोर्ड पर लगाए थे। श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
लेकिन टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए एडम मिल्ने के 4 विकेट हॉल के चलते 34.3 ओवरों में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। न्यूजीलैंड ने विल यंग के (70 रन) और हेनरी निकोल्स के नाबाद 50 रनों की पारी के बल पर 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। वॉर्मअप मैचों में दोनों ही टीमें शानदार खेल दिखाना चाहेगी।
(New Zealand vs Pakistan) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, तीसरा वॉर्मअप मुकाबला
दिन और समय- 29 सितंबर, दोपहर 2 बजे
जगह- राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। तेज गेंदबाजों को शुरूआत में सीम और स्विंग मिलेगी। खेल आगे बढ़ने के साथ इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलते हुए नजर आएगी। टॉस जीतकर इस मैदान में पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है। इस पर पहली पारी का औसत स्कोर 248 रन है।
हेड टू हेड (Head to Head) रिकॉर्ड-
मैच- 115
न्यूजीलैंड- 51
पाकिस्तान- 60
टाई- 1
नो रिजल्ट- 3
(NZ vs PAK) न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
न्यूजीलैंड (New Zealand):
डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्गुय्सन, टिम साउदी
पाकिस्तान (Pakistan):
इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद नवाज, हसन अली
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच वॉर्मअप मैच के लिए संभावित बेस्ट ड्रीम 11 टीम:
(NZ vs PAK Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
डेवोन कॉनवे, मोहम्मद रिजवान, डेरिल मिचेल, केन विलियम्सन, बाबर आजम, इमाम उल हक, मिचेल सैंटनर, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी
कप्तान- ट्रेंट बोल्ट उपकप्तान- बाबर आजम
(NZ vs PAK Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 मेगा लीग (Dream 11 Mega League):
डेवोन कॉनवे, मोहम्मद रिजवान, डेरिल मिचेल, केन विलियम्सन, बाबर आजम, मिचेल सैंटनर, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी
कप्तान- केन विलियम्सन उपकप्तान- शाहीन अफरीदी