NZ vs SL: बीच मैच में एक फैन न पकड़ा हैरान करने वाला कैच, वीडियो देखकर सर जडेजा भी
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक दर्शक ने एक हाथ से जबरदस्त कैच पकड़ा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा।
अद्यतन - मार्च 11, 2023 1:38 अपराह्न
![]()
क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे मोमेंट्स होते हैं जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अक्सर खिलाड़ियों के शॉट या कैच वायरल होते रहते हैं लेकिन बहुत कम ऐसा होता है जब किसी फैन द्वारा लिया गया कैच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ हो। लेकिन हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल श्रीलंका की टीम इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेल जा रहा है। लेकिन इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें इस मैच के बीच एक दर्शक ने एक हाथ से जबरदस्त कैच पकड़ा, जिसे देखने के बाद फैंस उस कैच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फैन ने एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच
बता दें वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंद हवा में उड़ती हुई बाउंड्री पार हो रही, तभी स्टैंड्स में मौजूद एक फैन ने दौड़ते हुए गेंद को अपने दाएं हाथ से पकड़ लिया। इस शानदार कैच को देखकर फैंस भी हैरान रह गए। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
What a crowd catch – one of the best. pic.twitter.com/NZN3bKU1RF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 11, 2023
वहीं श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की बात करें तो पहले टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंकाई टीम ने 355 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 5 विकेट खोकर 151 रन पर ही पवेलियन लौट चुकी थी। हालांकि, इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डैरिल मिचेल ने अपनी टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला।
उन्होंने पहले टेस्ट के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। इतना ही नहीं उन्होंने मैट हेनरी (72) के साथ मिलकर टीम की वापसी कराई और साथ ही श्रीलंका पर अपनी टीम को 18 रन की बढ़त दिलाई।