NZ vs SL Dream11 2nd ODI: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका ड्रीम 11 टीम, Playing11, पिच रिपोर्ट दूसरे वनडे के लिए- 8 जनवरी, CricTracker

NZ vs SL Dream11 2nd ODI: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका ड्रीम 11 टीम, Playing11, पिच रिपोर्ट दूसरे वनडे के लिए- 8 जनवरी, CricTracker

NZ vs SL के बीच अब दूसरा वनडे मुकाबला 8 जनवरी को सुबह 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) सेडॉन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा।

SL vs NZ (Photo Source: Getty Images)
SL vs NZ (Photo Source: Getty Images)

NZ vs SL Dream11 2nd ODI: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 5 जनवरी से शुरू हो चुकी है। NZ vs SL के बीच अब दूसरा वनडे मुकाबला 8 जनवरी को सुबह 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) सेडॉन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा। पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और श्रीलंका की टीम को 43.4 ओवर में 178 रन पर ऑल आउट कर दिया। टीम के लिए अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। उसके बाद जेनिथ लियानागे ने 36, चामिंडू विक्रमसिंघे ने 22 और वानिंदु हसरंगा ने 35 रनों की पारी खेली। बाकी सभी खिलाड़ी 10 रनों के आंकड़े को भी पार नहीं सक सके।

न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी से सबसे ज्यादा 4 विकेट, जैकब डफ़ी और नाथन स्मिथ ने 2-2 विकेट और मिचेल सैंटनर ने 1 विकेट लिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने मात्र 1 विकेट खोकर 26.2 ओवर में ही टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की। विल यंग ने नाबाद 90 रनों की पारी खेली। वहीं, रचिन रवींद्र 45 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच डिटेल्स (NZ vs SL 2nd ODI Match Details):

मैच जानकारी
मैच NZ बनाम SL, दूसरा वनडे, श्रीलंका का न्यूजीलैंड दौरा, 2024-25
वेन्यू सेडॉन पार्क, हैमिल्टन
दिन और समय 8 जनवरी 2025, सुबह 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स SonyLIV & Sony Sports Network

NZ vs SL Head-to-Head Records in ODI (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 106
न्यूजीलैंड ने जीते 53
श्रीलंका ने जीते 43
नो रिजल्ट 9
टाई 1

सेडॉन पार्क, हैमिल्टन पिच रिपोर्ट (NZ vs SL Pitch Report)

सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती हैं। वहीं, पूरे मैच के दौरान तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती हुई नजर आएगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 272 रन है। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

न्यूजीलैंड

विल यंग, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, विलियम ओरुर्के

श्रीलंका

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जनिथ लियानागे, चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

न्यूजीलैंड vs श्रीलंका ड्रीम 11 टीम दूसरे वनडे के लिए (NZ vs SL Dream11 Prediction 2nd ODI)

विकेटकीपर- कुसल मेंडिस

बल्लेबाज- विल यंग, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, अविष्का फर्नांडो, जनिथ लियानागे

ऑलराउंडर- वानिंदु हसरंगा, मिचेल सैंटनर

गेंदबाज- मैट हेनरी, असिथा फर्नांडो, जैकब डफी

कप्तान और उप- कप्तान (फर्स्ट चॉइस) किसे बनाए?

कप्तान विल यंग

उप-कप्तान मैट हेनरी

कप्तान और उप- कप्तान (सेकंड चॉइस) किसे बनाए?

कप्तान रचिन रवींद्र

उप-कप्तान- वानिंदु हसरंगा

close whatsapp