NZ vs SL Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका तीसरे टी-20 मैच के लिए
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 8 अप्रैल को क्विंसटाउन में खेल जाएगा।
अद्यतन - Apr 7, 2023 7:08 pm

NZ vs SL 3rd T20, Dream11 Prediction: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है और इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अब टी-20 सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 8 अप्रैल को क्विंसटाउन में खेला जाएगा।
दूसरी तरफ इस टी-20 सीरीज के बारे में आपको बताएं तो अब तक सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तो वहीं जो भी टीम इस तीसरे टी-20 मैच को जीतेगी, वह टी-20 सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी। आइए जानते हैं, इस मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम-
मैच जानकारी (MATCH DETAILS):
तारीख व दिन– 7 अप्रैल, शुक्रवार
स्थान- क्विंसटाउन, न्यूजीलैंड
मैच शुरू होने का समय– लोकल समय (दोपहर 2 बजे), भारतीय समय (सुबह 6.30 बजे)
मौसम– साफ रहेगा
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– न्यूजीलैंड
मैच के लिए दोनों टीमों (SL vs NZ) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
श्रीलंका (SL):
पथुम निसंका, चरिथ असलंका, धनजंय डीसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिदुं हसरंगा, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, कसुन रजीता, दिलशान मधुशंका, महेश तीक्ष्णा और अविष्का फर्नाडो।
न्यूजीलैंड (NZ):
चाड वोब्स, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, हेनरी शिप्ले, मार्क चैंपमैन, जेम्श नीशम, टाॅस लाथम (कप्तान), टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और बेन लीस्टर।
SL vs NZ पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
बता दें कि क्वींसटाउन की पिच टी-20 क्रिकेट के लिए बैलेंस पिच मानी जा रही है। इस पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 और पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं। इस हिसाब से कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है।
Suggested Playing XI for SL vs NZ Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream11 Head to Head League):
टिम सेफर्ट (उपकप्तान), कुशल परेरा (कप्तान), डेरिल मिचेल, धनयंज डीसिल्वा, चरिथ असलंका, जेम्स नीशम, दासुन शनाका, वानिदुं हसरंगा, हेनरी शिप्ले, एडम मिल्ने और महेश तीक्ष्णा।
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग ( Dream11 Grand League):
टिम सेफर्ट, कुशल मेंडिस, डेरिल मिचेल (कप्तान), चाड वोब्स, चरिथ असलंका (उपकप्तान), रचिन रवींद्र, दासुन शनाका, वानिदुं हसरंगा, बेन लीस्टर, एडम मिल्ने और महेश तीक्ष्णा।