NZ vs SL, 2nd T20I आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा New Zealand vs Sri Lanka के बीच का मैच?

NZ vs SL, 2nd T20I Match Prediction: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच कौन जीतेगा?

पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने 8 रनों से जीत दर्ज की।

NZ vs SL (Photo Source: Getty Images)
NZ vs SL (Photo Source: Getty Images)

NZ vs SL, 2nd T20I Match Preview (मैच प्रीव्यू):

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को रोमांचक पहले टी-20 में 8 रन से हरा दिया। माउंट मैन्गानुई में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 8 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए पाथुम निसांका ने 90 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 3 विकेट लेने वाले जैकब डफी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। न्यूजीलैंड से डैरिल मिचेल ने 62 और माइकल ब्रेसवेल ने 59 रन बनाए।

NZ vs SL, 2nd T20I Match Details (न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20
वेन्यू बे ओवल, माउंट मैन्गानुई
दिन और समय 30 दिसंबर, सुबह 11ः45 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Fan Code App & Website

NZ vs SL, Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 26
न्यूजीलैंड ने जीते 15
श्रीलंका ने जीते 10
नो रिजल्ट 01
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

बे ओवल की पिच आमतौर पर बैटिंग के लिए अनुकूल रहती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन के आसपास रहा है। टॉस जीतने वाली टीम यहां पर पहले बॉलिंग करना पसंद करती है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

न्यूजीलैंड (New Zealand):

टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकरी फॉल्क्स, जैकब डफी

श्रीलंका (Sri Lanka):

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, बिनुरा फर्नांडो, महीश तीक्षाना, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- पथुम निसांका

पहले मैच में शानदार बैटिंग करने वाले श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका दूसरे टी-20 मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। निसांका ने पहले टी-20 में 60 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- जैकब डफी

जैकब डफी श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने पहले टी-20 मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उनसे फिर से एक बार इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

NZ vs SL, 2nd T20I Today’s Match Prediction: न्यूजीलैंड की टीम दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो  1

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-40

पहली पारी का स्कोर- 160-170

न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की

सिनैरियो  2

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-45

पहली पारी का स्कोर- 165-175

न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp