जयवर्धने-तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की फिराक में थे कोहली, उधर कीवी महिला स्टार ने तोड़ दिया विराट का T20I रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

जयवर्धने-तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की फिराक में थे कोहली, उधर कीवी महिला स्टार ने तोड़ दिया विराट का T20I रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की स्टार क्रिकेटर सुजी बेट्स ने महिला क्रिकेट में भी इतिहास रचा है।

Virat Kohli and Suzie Bates. (Image Source: Getty Images)
Virat Kohli and Suzie Bates. (Image Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज Suzie Bates ने आज बेनोनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 अंतररष्ट्रीय मैच में  भारत के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।

सुजी बेट्स ने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट के खिलाफ 38 गेंदों में एक छक्के और पांच चौकों की मदद से 45 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली, लेकिन यह व्यर्थ गई, क्योंकि कीवी टीम 11 रनों से यह मैच हार गई। हालांकि, बेट्स T20I क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रही।

Suzie Bates ने तोड़ा Virat Kohli का T20I रिकॉर्ड

4021 रनों के साथ सुजी बेट्स भारत के सुपरस्टार विराट कोहली (4008 रन) को पछाड़ते हुए अब दुनिया में सबसे अधिक T20I रन बनाने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। इसके अलावा, बेट्स T20I क्रिकेट में 4000 रनों तक पहुंचने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनी। सूजी बेट्स अब T20I रनों के चार्ट में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 149 T20I मैचों में 29.78 की औसत से 4021 रन बनाए हैं, और उनके नाम 26 अर्धशतक और एक शतक है।

यहां पढ़िए: “आर्डर मेरे को नहीं स्विगी पर दे भाई”- फैन के कमेंट पर भड़के Suryakumar Yadav, दिया मुंहतोड़ जवाब

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग T20I क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 132 मैचों में 36.61 के औसत के साथ 3405 रन बनाए हैं। उनके खाते में 15 अर्द्धशतक और दो शतक शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, भारत की महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 155 मैचों में 28.16 की औसत से 3154 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 11 अर्द्धशतक शामिल हैं।

दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर हैं Virat Kohli

आपको बता दें, विराट कोहली जारी वर्ल्ड कप 2023 में दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान को वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ तीन शतकों की जरूरत है। इसके अलावा, कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन के श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 35 रन दूर हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?