अक्टूबर 2- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

अक्टूबर 2- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें

Cricket World (Image Credit- Twitter)
Cricket World (Image Credit- Twitter)

1. World Cup 2023: Virat Kohli के बिना ही तिरुवनंतपुरम पहुंची टीम इंडिया

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सभी 10 टीमों के बीच प्रैक्टिस मैच खेले जा रहे हैं। तो वहीं भारतीय टीम कल 3 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है। हालांकि, टीम के साथ पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली तिरुवनंतपुरम नहीं पहुंचे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. PV Sindhu ने VVS Laxman के साथ शेयर की खास तस्वीर, वायरल हुई पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इन दिनों चीन दौरे पर है, जहां 19वें एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। वहीं भारत की इस युवा टीम को पूर्व भारतीय खिलाड़ी और एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) कोचिंग दे रहे हैं। एशियन गेम्स को लेकर लक्ष्मण भी टीम इंडिया के साथ हांगझाओ में हैं और इस बीच उनकी मुलाकात स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) से हुई। बता दें सिंधु ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर Thiruvananthapuram का नहीं ले पाए ठीक से नाम तो Shashi Tharoor का रिएक्शन आया सामने

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए साउथ अफ्रीका टीम भारत पहुंच गई है, और फिल्हाल वह केरल के तिरुवनंतपुरम में रहकर अपने अगले प्रैक्टिस मैच की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस मुकाबले के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर अफ्रीकन खिलाड़ियों की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह तिरुवनंतपुरम शहर का सही से नाम नहीं ले पा रहे हैं। तो वही कई खिलाड़ी तो दो-तीन प्रयास के बाद भी शहर का नाम नहीं ले पाए हैं। जिसपर अब राजनेता शशि थरुर ने रिएक्शन दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. इस वजह से पिछले वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, Rashid Khan ने दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के आईसीसी के पिछले बड़े टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन को लेकर राशिद खान ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि राशिद ने इसके लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ Shafiq Stanikzai की अगुवाई वाले मैनेजमेंट को जिम्मेदार माना है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. World Cup 2023 Opening Ceremony: ऑपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के ये स्टार करेंगे परफॉर्म

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले 4 अक्टूबर को ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन बीसीसीआई द्वारा करवाया जा रहा है। बता दें कि इस आयोजन में बाॅलीवुड के बड़े कलाकार परफाॅर्म करते हुए नजर आए वाले हैं। साथ ही इस दौरान फैंस को जमकर आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

6. World Cup के बीच अफगानिस्तान लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए करेगी ओमान का दौरा!

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आज 2 अक्टूबर, सोमवार को इस बात की घोषणा कर दी है कि वर्ल्ड कप 2023 के बीच अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए ओमान दौरे पर जाने वाली है। बता दें कि इस सीरीज की शुरूआत 12 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-20 मैच से होगी, तो वहीं आखिरी मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

7. वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ाने के लिए दिया मजेदार बयान

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कुछ हैरान करने वाली भविष्यवाणी की है। सहवाग का मानना है कि, भारत के अलावा इस बार वर्ल्ड कप में कुछ ऐसे अपसेट होने चाहिए जिससे रोमांच बढ़ जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

8. ‘धोनी को नहीं करूंगा फॉलो, अपने अंदाज से करूंगा कप्तानी’- एशियन गेम्स से पहले ऋतुराज का बड़ा बयान

ऋतुराज गायकवाड़ को जारी एशियन गेम्स 2023 में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भारत का कप्तान नामित किया गया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में महान एमएस धोनी के साथ काफी समय बिताया है और ऐसे में सब यही चाहेंगे कि इस टूर्नामेंट में वो धोनी की तरह कप्तानी करने की कोशिश करें। हालांकि, गायकवाड़ ने भी इस बात को माना है कि कप्तानी के मामले में उन्होंने जो भी धोनी से सीखा है, वो उसे एशियन गेम्स में कप्तानी के अपने तरीके को लागू करना चाहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?