अक्टूबर 28- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Advertisement

Riyan Parag, MS Dhoni and South Africa. (Image Source: Twitter/X)

1. पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका टीम

दक्षिण अफ्रीका ने 27 अक्टूबर को चेन्नई में एक रोमांचक आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से मात देकर इतिहास रचा। यह 1999 के बाद से वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत है, और जारी टूर्नामेंट में पांचवी, जिसके साथ वे अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गए हैं। वहीं, इस हार के साथ पाकिस्तान जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से लगभग बाहर हो गया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

Advertisement
Advertisement

2. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार के साथ पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने 27 अक्टूबर को चेन्नई में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट की मात के साथ अपने वर्ल्ड कप इतिहास में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार लगातार चार मैच हारे हैं। बाबर आजम की टीम को इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार चार मैच गंवाए हैं।

3. ‘डाॅक्टरों ने मुझे…’ IPL से रिटायरमेंट को लेकर बोले MS Dhoni

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बैंगलोर में 26 अक्टूबर को हुए एक कार्यक्रम में बातचीत की है। उन्होंने आईपीएल 2023 के ठीक बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन कराया था। उन्होंने कहा आईपीएल 2024 में खेलने से लेकर उनके रिटायरमेंट तक, हर चीज की पिक्चर नवंबर में क्लियर हो जाएगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. इंग्लैंड की शर्मनाक हार पर हंसी नहीं रोक पाए Pat Cummins, डिफेंडिंग चैंपियन का उड़ाया मजाक..! देखें वीडियो

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को शुरूआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए पिछले तीन मुकाबलों में जीत की हैट्रिक लगाई है। टीम का अगला मुकाबला 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेला जाएगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. दानिश कनेरिया ने धर्म परिवर्तन को लेकर शाहिद अफरीदी पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) पर लगातार अपना धर्म बदलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) हिन्दू है और पूर्व क्रिकेटर के अनुसार, शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने खेल के दिनों में इस्लाम अपनाने के लिए बार-बार उन पर दबाव डाला। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. ‘ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है’ बैचलर्स की रिलेशनशिप को लेकर बोले MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। गौरतलब है कि साल 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन फिर भी आए दिन धोनी की कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. CWC 2023: “समझदार को इशारा काफी है”- नहीं बदलेगा माही का अंदाज, वायरल हुआ धोनी का प्रेडिक्शन

भारत के 2011 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम की जीत संभावनाओं पर अपने मिलियन-डॉलर जवाब से फैंस का दिन बना दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय CWC 2023 की अंक तालिका में 10 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने से टीम इंडिया अब महज कुछ जीत दूर है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. CWC 2023: मार्को जानसेन और मोहम्मद रिजवान के बीच लाइव मैच में हुई तीखी बहस, वीडियो हुआ वायरल

चेन्नई में 27 अक्टूबर को PAK vs SA मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को जानसेन (Marco Jansen) और पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohamamd Rizwan) के बीच तीखी बहस हो गई। जानसेन मोहम्मद रिजवान का शिकार कर अपना तीसरा विकेट ले सकते थे, लेकिन वह अपनी गेंद पर मुश्किल कैच नहीं पकड़ पाए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. रियान पराग ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतीय घरेलू क्रिकेटर और आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग (Riyan Parag) ने टी-20 क्रिकेट में एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि पराग भारत की ओर से टी-20 क्रिकेट की लगातार 6 पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

Advertisement