भरे मैदान में खिलाड़ी ने तोड़ दिया क्रिस गेल का बल्ला - क्रिकट्रैकर हिंदी

भरे मैदान में खिलाड़ी ने तोड़ दिया क्रिस गेल का बल्ला

ओडियन स्मिथ ने तोड़ा क्रिस गेल का बल्ला।

Chris Gayle. (Photo Source: Twitter/CPL)
Chris Gayle. (Photo Source: Twitter/CPL)

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल अपने तूफानी खेल के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर हैं, यूनिवर्स बॉस के नाम से इस खिलाड़ी की हर जगह धाक है। साथ ही गेल जिस दिन अपने रंग में होते हैं, उस दिन गेंदबाज को दिन में ही तारे दिखा देते हैं। वहीं, अब गेल का एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीधे गेल के बल्ले पर कड़ा प्रहार किया गया है।

किसने तोड़ा क्रिस गेल का बल्ला?

मस्त-मौला खिलाड़ी क्रिस गेल अब तक हर टी-20 लीग का हिस्सा रह चुके हैं। इस वक्त वो अपने ही देश की लीग यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। इस दौरान एक मैच में गेल के साथ एक घटना घट गई, जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है। इससे पहले गेल ने इसी लीग में छक्का मारकर मैदान में लगे कांच को भी तोड़ दिया था, जिसने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।

*ओडियन स्मिथ ने तोड़ा क्रिस गेल का बल्ला।
*ओडियन ने डाली इतनी तेज गेंद कि टूट गया गेल का बल्ला।
*उस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने जा रहे थे क्रिस गेल।
* कैरेबियन प्रीमियर लीग के सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला गया है वीडियो।

कुछ ऐसे टूटा तूफानी खिलाड़ी का बल्ला

सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं गेल

क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ गेल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही वो CPL के बाद जल्द ही आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम से भी जुड़ जाएंगे, जिसे लेकर कुछ पोस्ट वो सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं जिसमें गेल एकदम सरदार लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, IPL के बाद गेल आपको टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेलते हुए नजर आएंगे, जहां उनकी टीम एक बार फिर से खिताब बचाने उतरेगी।

close whatsapp