ODI World Cup 2023: अजीत अगरकर टीम के सिलसिले में राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा से बात करने वेस्टइंडीज रवाना होंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: अजीत अगरकर टीम के सिलसिले में राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा से बात करने वेस्टइंडीज रवाना होंगे

इस मीटिंग में केएल राहुल व जसप्रीत बुमराह की फिटनेस की भी समीक्षा की जाएगी। 

Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter)
Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होगा, तो वहीं भारत इस टूर्नामेंट अपने अभियान की शुरूआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा।

हालांकि, इस सब के बीच क्रिकेट जगत में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि कौनसी टीम बीसीसीआई मैनेजमेंट वर्ल्ड कप के लिए चुनने वाला है? तो वहीं अब टीम के सिलसिले में कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ से बात करने बीसीसीआई के सेलेक्टर्स चेयरमैन और पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर वेस्टइंडीज पहुंचने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अगरकर कुल 20 कोर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए फाइनल करने वाले हैं। तो वहीं इस सिलसिले में और गहन चर्चा करने के लिए अगरकर, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 जुलाई से शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले त्रिनिनाद पहुंच जाएंगे।

बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी

बता दें कि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए हिदुंस्तान टाइम्स को बताया- फिलहाल सलिल अंकोला वेस्टइंडीज में हैं, लेकिन टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वह भारत वापस आ जाएंगे, और अजित (अगरकर) व्हाइट बॉल सीरीज शुरू होने से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को लेकर आने वाले हफ्तों में काफी गंभीर चर्चा होनी है। तो वहीं हाल में ही बीसीसीआई ने चीन में होने वाले एशियन गेम्स के लिए एक युवा टीम का चयन किया है।

तो वहीं इन चर्चा में सबसे बड़ा नाम जसप्रीत बुमराह का होगा, जो फिल्हाल एनसीए में रिहैब की प्रकिया से गुजर रहे हैं, और फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि उन्होंने गेंदबाजी की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। साथ ही केएल राहुल भी बल्लेबाजी करने लगे हैं।

close whatsapp