ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चेन्नई की गर्मी से हुए परेशान, बीच मैदान पर कुर्सी पर बैठकर आराम फरमाते हुए नजर आए स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चेन्नई की गर्मी से हुए परेशान, बीच मैदान पर कुर्सी पर बैठकर आराम फरमाते हुए नजर आए स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर

चेन्नई का तापमान इस समय 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और ऑस्ट्रेलिया टीम इस गर्मी को बिल्कुल भी नहीं झेल पा रही है।

Australia Team (Pic Source-Twitter)
Australia Team (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मुकाबला चेन्नई के एमए चितांबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस शानदार मुकाबला में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभी तक भारतीय टीम ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोक कर रखा है।

हालांकि मुकाबले के दौरान ऐसा देखा गया कि जब डेविड वार्नर बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्हें और स्टीव स्मिथ को चेन्नई के तापमान से काफी परेशानी हुई। बता दें, चेन्नई का तापमान इस समय 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और ऑस्ट्रेलिया टीम इस गर्मी को बिल्कुल भी नहीं झेल पा रही है।

जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ तब ऐसा देखा गया कि ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी इन दोनों बल्लेबाजों के लिए छतरी और कुर्सी लेकर आए हैं। उनके लिए ठंडे Towels भी लाए गए ताकि दोनों बल्लेबाजों को कोई भी परेशानी ना हो।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत भारत के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं रही और टीम के विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका। हालांकि डेविड वार्नर ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 6 चौके की मदद से 41 रन बनाए। यही नहीं डेविड वार्नर ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की।

भारतीय टीम की बात की जाए तो इस मैच में शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। वो बीमारी की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं और ईशान किशन उनके साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। तमाम फैंस विराट कोहली से भी बड़ी पारी की उम्मीद रखेंगे। फिलहाल देखना यह है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को कितने रन तक रोक पाती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?