Weather.com के मुताबिक, दिन में बारिश की संभावना 24% है, जो रात में बढ़कर 38% हो जाती है। दिन के दौरान ह्यूमिडिटी 61% होगी और रात में बढ़कर 78% हो जाएगी, और संभावना यह है कि, इस मैच के दौरान बारिश भी खलल डाल सकती है।
इसके अलावा, दिन के दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात में 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन और रात के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। अब यह देखना दिलचस्प हो सकता है कि पुणे में मौसम कैसा रहता है।
(ENG vs NED) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात होती है। इस पिच पर स्पिनर गेंदबाजों को अधिक फायदा मिलता है जिसके चलते स्पिनर गेम का रूख बदलते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 307 रन रहा है।
इंग्लैंड के वनडे विश्व कप 2023 की बात करें तो टीम अपनी क्षमताओं के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में असमर्थ रही है। गत चैंपियन के रूप में प्रतियोगिता में आने वाले, इंग्लैंड को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया था।
यह भी पढ़ें: अदालत ने श्रीलंका के खेल मंत्री के खिलाफ सुनाया फैसला, SLC को मिला खोया दर्जा वापस