World Cup 2023: जाने ICC Mascots 'Blaze' और 'Tonk' के बारे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: जाने ICC Mascots ‘Blaze’ और ‘Tonk’ के बारे में

ICC ने शनिवार यानी 30 सितंबर को घोषणा की है कि शुभंकर जोड़ी के नाम के रूप में 'ब्लेज' और 'टोंक' को सर्वसम्मति से चुना गया।

ICC Mascots (Pic Source-Twitter)
ICC Mascots (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब कुछ दिनों का समय बचा है। 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है और इस शानदार टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टूर्नामेंट से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) शुभंकर के नाम सामने आए हैं। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों ने इसके लिए वोटिंग की थी।

ICC ने शनिवार यानी 30 सितंबर को घोषणा की है कि शुभंकर जोड़ी के नाम के रूप में ‘ब्लेज’ और ‘टोंक’ को सर्वसम्मति से चुना गया। ये शुभंकर मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आएंगे। बता दें, ICC ने इन Mascots को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया था। तमाम फैंस से अपील की गई थी कि वो इनका नाम चुनेंगे।

महिला Mascot का नाम है ‘Blaze’

दोनों शुभंकर या Mascots वर्ल्ड कप मैचों में सभी स्थानों पर उपस्थित प्रशंसकों के साथ बातचीत करेंगे। ‘Blaze’ एक महिला शुभंकर है, जो तेज गति से गेंदबाजी करती है और बल्लेबाजों को आश्चर्यचकित कर देती है।

वहीं ‘Tonk’ एक पुरुष शुभंकर या Mascot है, जिसका शांत स्वभाव उसे बल्लेबाजी का चैंपियन बनाता है। उनके शॉट्स की रेंज दर्शकों को रोमांचित कर देती है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को होगा। यह दोनों Mascots वर्ल्ड कप 2023 के सभी मुकाबले में भारत के सभी वेन्यू में नजर आएंगे।

वर्ल्ड कप 2023 को जीतने का प्रबल दावेदार भारत और ऑस्ट्रेलिया को माना जा रहा है। इंग्लैंड को भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। तमाम फैन अब अब यही सोच रहे हैं कि कौनसी टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को अपने नाम करती है?

नोट: प्रशंसक वोट ने Cultural और Linguistic विशेषज्ञों के साथ शुभंकरों के नामकरण के निर्णय लेने में योगदान दिया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?