ODI World Cup 2023: क्या आपको पता है कगिसो रबाडा मुंबई के Nalasopara के रहने वाले है? खुद तेज गेंदबाज ने किया इस बात का खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: क्या आपको पता है कगिसो रबाडा मुंबई के Nalasopara के रहने वाले है? खुद तेज गेंदबाज ने किया इस बात का खुलासा

सोशल मीडिया पर एक रील जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कगिसो रबाडा काफी अच्छी हिंदी बोल रहे हैं और तमाम फैंस इस चीज को देखकर काफी हैरान थे।

Kagiso Rabada (Pic Source-Twitter)
Kagiso Rabada (Pic Source-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका टीम के शानदार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इंडियन प्रीमियर लीग के कुल 7 संस्करणों में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो अलग-अलग टीमों से भाग लिया है। कगिसो रबाडा इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत में है जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। भारत में उन्होंने सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ही नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे के समय भी काफी मैच खेले हैं और उन्हें कुछ हिंदी शब्दों का भी काफी अच्छी तरह से ज्ञान है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रील जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कगिसो रबाडा काफी अच्छी हिंदी बोल रहे हैं और तमाम फैंस इस चीज को देखकर काफी हैरान थे। रील में कगिसो रबाडा साउथ मुंबई के दो लोगों से हिंदी में बात कर रहे हैं और साथ ही उन्हें लोकल ट्रेन में कैसे सफर किया जाए उसको लेकर भी बातचीत कर रहे हैं।

दोनों लोग कगिसो रबाडा को मुंबई के बारे में बता रहे थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने उन्हीं को अपनी हिंदी से हैरान कर दिया। रील में कगिसो रबाडा ने जबरदस्त वापसी करते हुए मुंबई के दो लोगों को कहा कि, ‘बेटा, पापा को मत सिखाओ।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhruv & Shyam (@funcho)

दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप 2023 में की खिलाड़ी होंगे कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने 2014 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और तबसे दक्षिण अफ्रीका के तीनों ही प्रारूपों में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और अपनी छाप छोड़ी है।

दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज को अपने नाम किया था जिसमें कगिसो रबाडा ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के वार्म अप में अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था जबकि अपने आखिरी वार्म अप मैच में टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ DLS नियम से 7 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?