ODI World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप में होने वाले मैच के आंकड़ों व रिकाॅर्ड्स पर एक नजर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप में होने वाले मैच के आंकड़ों व रिकाॅर्ड्स पर एक नजर 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच यह मैच 

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X)
Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमें सामने आने वाली हैं। बता दें कि जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का सामना पाकिस्तान से 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।

बता दें कि इस रोमांचक मैच के लिए दोनों ही टीमें जमकर तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं इस आर्टिकल में हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ ऐसे रिकाॅर्ड्स व स्टैट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको शायद ही पता हो-

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड

मैच खेले 134, भारत ने जीते- 56, पाकिस्तान ने जीते 73, टाई- 0, बेनतीजा- 5

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बारे में कुछ खास बातें

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कुल 27 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें तेज गेंदबाजों ने 33.18 की औसत से 216 विकेट अपने नाम किए हैं, तो वहीं स्पिनर्स ने 39.93 की औसत से 118 विकेट अपने नाम किए हैं।

तो वहीं मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 14 मैच जीते हैं, तो वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 बार मैच को अपने नाम किया है। पहली पारी का औसत स्कोर 243 रन रहा है, तो साथ ही इस मैदान पर 365 रनों का हाईएस्ट स्कोर है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में एक्ट फैक्टर

मैच में एक्स फैक्टर खिलाड़ी की बात करें तो यह भारत की ओर से विराट कोहली हो सकते हैं। क्योंकि कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में खासा अच्छा रिकाॅर्ड हैं। बता दें कि कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इस फाॅर्मेट में खेली गई 15 पारियों में 55.16 की औसत से 662 रन बनाए हैं। तो वहीं इस दौरान कोहली के बल्ले से 3 शतक भी निकले।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से एक्स फैक्टर की भूमिका अबदुल्ला शफीक निभा सकते हैं। बता दें शफीक को श्रीलंका के खिलाफ ओपनर फखर जमां की जगह खिलाया गया था, और यहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 113 रनों की शतकीय पारी खेली थी। भारत के खिलाफ मैच में उनकी महत्वूपूर्ण भूमिका होगी।

भारत बनाम पाकिस्तान प्लेयर बैटल

रोहित शर्मा बनाम शादाब खान

बाबर आजम बनाम कुलदीप यादव

मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत– रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान– अबदुल्लाह शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रउफ।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: पुलिस को मिली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी..! IND vs PAK मैच के दिन तैनात रहेंगे 11 हजार सुरक्षाकर्मी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?