Cricket World Cup 2023: Match-24, AUS vs NED Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
वर्ल्ड कप 2023 का 24वं मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच 25 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।
अद्यतन - Oct 24, 2023 9:47 pm

AUS vs NED Match Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (Australia) और नीदरलैंड्स (Netherlands) के बीच खेला जाएगा। नीदरलैंड्स की टीम को पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।नीदरलैंड्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 262 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
लोगान वैन बीक ने (59 रन) और साइब्रांड एंगेलब्रेचेट ने सर्वाधिक (70 रन) की पारी टीम के लिए खेली थी। श्रीलंका ने 10 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। सदीरा समरविक्रमा ने 91 रनों की नाबाद पारी टीम के लिए खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बोर्ड पर लगाए थे। मिचेल मार्श ने (121 रन) और डेविड वॉर्नर ने (163 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी।
पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.3 ओवरों में 305 रनों पर ऑलाउट हो गई। एडम जाम्पा ने 10 ओवर में 53 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 अंकों के सााथ चौथे पायदान पर है। वहीं नीदरलैंड्स 4 मैच में एक जीत और 2 अंकों के साथ 8वें पायदान पर है।
(AUS vs NED) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, वर्ल्ड कप 2023 24वां मैच
दिन और समय- 25 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
(AUS vs NED) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
अरूण जेटली स्टेडियम की पिच गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए ही एक संतुलित पिच है। तेज गेंदबाज पिच की दोहरी गति वाली प्रकृति का उपयोग कर सकते हैं और बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले टीम बल्लेबाजी करने का फैसला चुन सकती है।
(AUS vs NED) ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 2
ऑस्ट्रेलिया- 2
नीदरलैंड्स- 0
(AUS vs NED) ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिश, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा
नीदरलैंड्स (Netherlands):
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरू, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डर मर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरन
यहां देखें- Australia (AUS) vs Netherlands (NED) Live Score
(Australia vs Netherlands Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):
(AUS vs NED Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाजः
डेविड वॉर्नरः
डेविड वॉर्नर ने पिछले मैच में 124 गेंदों में 14 चौके और 9 छक्कों की मदद से 163 रनों की पारी खेली थी। डेविड वॉर्नर नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
(AUS vs NED Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाजः
एडम जाम्पाः
एडम जाम्पा ने पिछले मैच में 10 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। पिछले दोनों मैचों में एडम जाम्पा शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ भी एडम जाम्पा शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
(AUS vs NED Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करेगी।