CWC 2023: वनडे वर्ल्ड कप के पहले 11 मैचों में ही व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड हुए ध्वस्त!

इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है।

Advertisement

ODI World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

भारत में इस समय खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स को इस टूर्नामेंट के पहले 11 मुकाबलों के दौरान जमकर दर्शक मिले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के दो मैच शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, वनडे वर्ल्ड कप 2023 ने 59 बिलियन मिनट से अधिक का वॉच-टाइम (दर्शक संख्या) रिकॉर्ड किया है, जो 2019 वर्ल्ड कप की तुलना में 22% अधिक है। इसके अलावा, वर्ल्ड कप के NCCS A दर्शकों में 40% की वृद्धि देखी गई, जबकि NCCS B दर्शकों में 24% की वृद्धि हुई है।

Cricket World Cup 2023 व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा

इस बीच, जारी वर्ल्ड कप 2023 के पहले 11 मैचों के लाइव प्रसारण को 268 मिलियन दर्शकों ने देखा है, जिसमें 96 मिलियन युवा कामकाजी पेशेवर (22-40 वर्ष की आयु) शामिल हैं, जो 2019 संस्करण की तुलना में 5% अधिक है। अब तक इस टूर्नामेंट की हाईएस्ट लाइव कंसीडेंसी 56 मिलियन दर्शकों की है, जो 8 अक्टूबर को चेन्नई में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान दर्ज की गई थी।

यहां पढ़िए: ICC World Cup 2023: 3 खिलाड़ी जो चोटिल Hardik Pandya को टीम इंडिया में कर सकते हैं रिप्लेस

आपको बता दें, स्टार स्पोर्ट्स आईसीसी पुरुष CWC 2023 के लिए 11 फीड प्रदान कर रहा है, जिसमें नौ अलग-अलग भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) में फीड और डिज्नी+हॉटस्टार के लिए दो अतिरिक्त वर्टिकल फीड (मैक्स व्यू) शामिल हैं।

भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला क्रिकेट शो क्रिकेट लाइव है

इसके अलावा, CWC 2023 के ब्रॉडकास्टर ने एक कैंपेन शुरू किया है, जिससे भारत के फिर से प्रतिष्ठित वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की आकांक्षाओं को हवा मिली है। इस कैंपेन के माध्यम से सलमान खान, अक्षय कुमार, रवि तेजा, शिवा राजकुमार, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, कंगना रेनौट और कई अन्य शीर्ष हस्तियों ने क्रिकेट लाइव पर खेल और अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है।

आपको बता दें, इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है।

Advertisement