ODI World Cup 2023: पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप के मैच बांग्लादेश में खेल सकता है
भारत की मेजबानी में खेला जाएगा वनडे विश्व कप 2023
अद्यतन - मार्च 29, 2023 9:50 अपराह्न

वनडे विश्व कप 2023 भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, तो वहीं पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप मैचों को बांग्लादेश में खेलता हुआ नजर आ सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान और भारत के बीच पिछले कुछ समय से राजनीतिक मतभेद के कारण, इस तरीके की दुबई में हुई आईसीसी की हालिया मीटिंग में चर्चा की गई है।
तो वहीं इसके बाद भारत भी एशिया कप 2023 के मैच एक न्यूट्रल वेन्यू पर खेलता हुआ नजर आ सकता है। गौरतलब है कि एशिया कप 2023 इस बार वनडे फाॅर्मेट में पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है।
अभी तक आईसीसी ने जारी नहीं किया आधिकारिक बयान
बता दें कि दुबई में हुई मीटिंग में इस बात को चर्चा देखने को मिली है कि भारत एशिया कप के मैच न्यूट्रल वेन्यू तो पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप के मैच बांग्लादेश में खेलता हुआ दिख सकता है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
तो वहीं इस मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मसले को भी उठाया है कि अगर भारत इस साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा, तो इसका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर संभावित प्रभाव पड़ सकता है, जो कि 2025 में पाकिस्तान में आयोजित होने की संभावना है।
दूसरी तरफ आपको बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 भारत में 10 जगहों पर 5 अक्टूबर से खेले जाने के लिए एक दम तैयार है। हालांकि पीसीबी ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में भागीदारी, भारत के एशिया कप के नजरिए से तय होगी।
एशिया कप के हाइब्रिड मोड में होने की संभावना
गौरतलब है कि पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा था कि वह एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। तो इसके जबाव में पीसीबी ने कहा था कि अगर उनसे एशिया कप 2023 के मेजबानी के अधिकार छीने गए, तो वह भारत में होने वाले वर्ल्ड कप का बहिष्कार करेंगे।
इस वजह से एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप को हाइब्रिड मोड में करवाने का सुझाव दिया है। लेकिन अभी तक भारत किस न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलेगा निश्चित नहीं हुआ है, पर ये यूएई, ओमान, श्रीलंका या इंग्लैंड में से कोई हो सकता है।