ODI World Cup 2023: पाकिस्तान की सबसे मजबूत पूर्वानुमानित प्लेइंग XI, Pakistan's Strongest Predicted Playing XI for Tournament

ODI वर्ल्ड कप 2023: Pakistan’s World Cup XI – इन खिलाड़ियों की एंट्री से खतरनाक हो जाएगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11, मैदान पर होगी रनों की बारिश

पाकिस्तान की टीम 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी।

मिडिल ऑर्डर- बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, सलमान आगा

Babar Azam Moh. Rizwan Iftikhar Ahmed Salman Agha (Photo Source: X/Twitter)
Babar Azam Moh. Rizwan Iftikhar Ahmed Salman Agha (Photo Source: X/Twitter)

Pakistan ODI World Cup 2023 XI: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। आईसीसी वनडे रैकिंग में बाबर इस वक्त नंबर-1 स्थान पर मौजूद है। 108 वनडे मैचों में अब तक बाबर ने 58.16 की औसत से 19 शतक की मदद से 5409 रन बनाए हैं। वहीं 2023 में 16 वनडे मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 745 रन बनाए हैं।

मोहम्मद रिजवान नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे साथ ही विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे। 65 वनडे मैचों में रिजवान ने 2 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1693 रन बनाए हैं। इस साल भी रिजवान शानदार फॉर्म में चल रहे हैं 62.80 की औसत से रिजवान ने 6 अर्धशतक की मदद से 628 रन बनाए हैं।

इफ्तिखार अहमद ने 2023 में अब तक 69.60 की औसत से 348 रन बनाए हैं। एशिया कप 2023 में इफ्तिखार ने नेपाल के खिलाफ शानदार शतक भी जड़ा था। वहीं सलमान आगा ने 18 वनडे मैचों में अब तक 436 रन बनाए हैं। वहीं इस साल 15 वनडे में 33.50 की औसत और 2 अर्धशतक की मदद से 335 रन बनाए हैं।

Previous
Page 2 / 4
Next

close whatsapp